back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrayaan 3: चंद्रमा पर निष्क्रिय चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को शनिवार को किया जाएगा एक्टिव

Chandrayaan 3: चंंद्रमा की सतह पर निष्क्रिय किए गए चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को शनिवार को एक बार फिर से सक्रिय किया जाएगा। इसरो ने 23 सितंबर को दोनों को सक्रिय करने की योजना बनाई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। चंंद्रमा की सतह पर निष्क्रिय किए गए चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को शनिवार को एक बार फिर से सक्रिय किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 सितंबर को इन दोनों को फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई है। चंद्रमा में सूर्यास्त के कारण तीन सितंबर को विक्रम लैंडर को स्लीप मोड में भेज दिया गया था। इससे पहले प्रज्ञान रोवर को बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण स्लीप मोड में भेज दिया गया था।

चंद्रमा पर 20 सितंबर से सूर्योदय शुरू

इसरो के निदेशक नीलेश देसाई ने गुरुवार को बताया कि चंद्रमा पर 20 सितंबर से सूर्योदय शुरू हो गया है। इसलिए अब चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को एक बार फिर सक्रिय किया जाएगा। उससे लैंडर और रोवर में मौजूद सोलर पैनल रिचार्ज हो जाएंगे। तीन सितंबर से दोनों ही स्लीप मोड में रखे गए थे।

23 सितंबर को रोवर और लैंडर को पुनर्जीवित किया जाएगा

उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार 23 सितंबर को रोवर और लैंडर को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके साथ इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि यह रात में -120 से -200 C के तापमान को कितना झेल सकता है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हमारे पास लैंडर पर चार और रोवर पर दो सेंसर हैं, और उनमें से कुछ काम कर सकते हैं। इस वजह से हमारा प्रयोग आगे बढ़ेगा। हमें और अधिक प्रयोगात्मक डेटा मिल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ 23 अगस्त की शाम 6 बजे चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ISRO का ‘बाहुबली’ रॉकेट लॉन्च! क्यों पड़ा यह नाम? SS राजामौली ने बताया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को अपने एक ऐतिहासिक मिशन के तहत भारत की धरती से अब तक के सबसे...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...