Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर ने चांद पर तय की 100 मीटर की दूरी
Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर ने चांद पर तय की 100 मीटर की दूरीPicture Credit: ISRO Social Media

Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर ने चांद पर तय की 100 मीटर की दूरी, इसरो ने जारी किया नक्शा

Chandrayaan-3: इसरो ने एक्स पर जानकारी साझा करके बताया कि प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के पर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय की है।

नई दिल्ली, हि.स.। आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के बीच चंद्रयान-3 से भी एक अच्छी खबर है। चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर ने अबतक 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रज्ञान रोवर के अबतक की चांद पर सैर का नक्शा जारी किया है।

100 मीटर से अधिक की दूरी तय की

शनिवार को इसरो ने एक्स पर जानकारी साझा करके बताया कि प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के पर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय की है।

च्रंदयान-3 कई चीजों की करेगा खोज

चंद्रयान-3 चांद पर एक लूनार मतलब 14 दिन रहकर काम करेगा और यहां पानी की खोज, खनिज की जानकारी और भूकंप, गर्मी एवं मिट्टी की स्टडी करेगा। 1 लूनार यानी चांद पर एक दिन पृथ्वी के 29 दिनों के बराबर होता है। इस दौरान 14 दिन डे टाइम रहता है और 14 दिन रात रहती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in