back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परिवार के पास अचानक आया ‘मर चुके’ शख्स का फोन, फिर…

New Delhi: आंध्र प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मरे हुए व्यकित ने अपने जिंदा होने की पुष्टि की है। इस बात की खबर उसने खुद अपने परिवार को फोन करके दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश के वीरमपलेम, पूर्वी गोदावरी जिले के रंगमपेट मंडल से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक खेत के पास बने बिजवी ट्रांसफॉरम के पास एक जले हुए आदमी का शव बरामद हुआ। इस बात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत व्यक्ति की पहचान केतमल्ला पुसैया के रुप में हुई जो कि एक अनाज व्यापारी था। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। केतमल्ला पुसैया ने इस बात की पुष्टि की और इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। केतमल्ला पुसैया के परिवार को शनिवार को एक फोन कॉल आया जिसमें खुद केतमल्ला पुसैया ने अपने जिंदा होने की खबर अपने परिवार को दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

रंगमपेट पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सब-इंस्पेक्टर पी विजय कुमार ने बताया कि वीरमपलेम में एक खेत के पास बने बिजवी ट्रांसफॉरम के पास एक जले हुए आदमी का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान केतमल्ला पुसैया के रुप में हुई। केतमल्ला पुसैया के जूते भी उस खेत से मिला जहां शव बरामत हुआ। गांव वालों को लगा कि वो केतमल्ला पुसैया का शव है, पोस्टमॉर्टम जांच के लिए शव को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

केतमल्ला पुसैया की मौत का सच

सभी को लगा कि केतमल्ला पुसैया अब जिंदा नहीं है। मामले में करवट तब आई जब केतमल्ला पुसैया ने शनिवार को अपने परिवार को फोन करके बताया कि वो जिंदा है। उसको यहां से लेकर जाओ, किसी ने उसका अपहरण किया है। केतमल्ला पुसैया ने अपने बयान में ये भी कहा कि उसने अपने खेत में तीन लोग एक व्यक्ति को जलाते हुए देखा, उसके रोकने पर उन तीनों आरोपियों ने पुसैया को मारा और उसका जूता खेत के पास फेंक दिया। फिर पुसैया को ऑटो में बैठाकर कहीं ले गए। पुसैया को जब होश आया तो उसने अपने आप के किसी अंजान जगह पर पाया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵