Shehnaaz Gill Hospitalized: शहनाज गिल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, अनिल कपूर ने ऐसे बढ़ाया हौसला

Bollywood Actress in Hospital: हाल में रिलीज हुई फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की एक्ट्रेस एवं पंजाब की कटरीना नाम से फेमस शहनाज गिल की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती है।
अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस शहनाज गिल।
अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस शहनाज गिल।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हाल में रिलीज हुई फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग (Thank you For Coming) की एक्ट्रेस एवं पंजाब की कटरीना नाम से फेमस शहनाज गिल की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में शहनाज से मिलने रिया कपूर गईं थीं। उनकी वीडियो सामने आई है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम लाइव पर दी है। शहनाज के इंस्टाग्राम लाइव पर अनिल कपूर ने कमेंट किया-तुम मुमताज की तरह हो, अगली मुमताज। सब देख रहे हैं, एप्रीशिएट कर रहे हैं।

फूड इंफेक्शन से पड़ी बीमार

इंस्टाग्राम वीडियो में शहनाज गिल हॉस्पिटल के बेड पर लेटी दिख रही थीं। वीडियो में शहनाज कहती हैं-देखो टाइम सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आगे थोड़े दिन बाद गायज, मैं अब ठीक हूं। मैं ठीक नहीं हूं। मुझे इंफेक्शन हो गया था। मैंने ना सैंडविच खा लिया था। इंफेक्शन हुई है मुझे फूड इंफेक्शन। शहनाज गिल की वीडियो शेयर कर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

'थैंक यू फॉर कमिंग' ने 4.42 करोड़ का कलेक्शन किया

शहनाज की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, करण कुंद्रा भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है। 4.42 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.