back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर Delhi में Congress और AAP के बीच डील पक्की! जानें किसके पास कितनी सीट?

Loksabha Election 2024: बहुत ही जल्द लोकसभा चुनाव की अध‍िसूचना जारी हो जायेगी। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारी अपने अपने स्तर पर जोरो पर है।

नई दिल्ली, रफ़्तार डेस्क। बहुत ही जल्द लोकसभा चुनाव की अध‍िसूचना जारी हो जायेगी। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारी अपने अपने स्तर पर जोरो पर है। कोई भी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पीछे नहीं रहना चाहता है।

अब दोनों दलों के बीच दिल्ली के चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है

इसी के मध्य नजर दिल्ली में कोंग्रस और आप के बीच चुनावी डील पक्की हो गयी है। दोनों ही दल अपना गठबंधन बनाकर भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में मात देना चाहते है। सूत्रों के अनुसार दोनों के गठबंधन में AAP को 4 और Congress को 3 सीटें मिली हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ डील में देरी को लेकर नाराज होते हुए साफ दिखाई देते थे। अब दोनों दलों के बीच दिल्ली के चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है। इससे कहीं न कहीं भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।

अब भाजपा के लिए दिल्ली में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा तो हो ही गया है और कौनसी सीट किसके पाले में आयी है, यह भी साफ हो गया है। जहां आप के खाते में 4 सीटें आयी हैं तो वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटें आयी हैं। कांग्रेस और आप गठबंधन के आपसी सहमति के अनुसार आम आदमी पार्टी को नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली की सीटें मिली हैं और कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीटें मिली हैं। अब जहां इनकी दिल्ली में सीटों को लेकर डील पक्की हो गयी है। वहीं अब भाजपा के लिए दिल्ली में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

कांग्रेस और आप का पंजाब को लेकर कोई बात नही बन पाई है

कांग्रेस और आप का पंजाब को लेकर कोई बात नही बन पाई है। दोनों ने पंजाब में अकेले अपने दम पर लोकसभा का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया है कि उनका कांग्रेस के साथ किसी तरह का कोई मनमुटाव नही है। आप को पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत दिखती है। हो सकता है इसलिए उन्होंने पंजाब में गठबंधन न करने का निर्णय लिया हो।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...