back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘इस पूरे मामले के दो वर्जन…’

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल साथ सीएम आवास में हुई कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले में केजरीवाल ने कहा कि मैं इस केस में निष्पक्ष जांच और न्याय चाहता हूं। इस पूरे मामले में दो वर्जन हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्वाति मालीवाल साथ सीएम आवास में हुई कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल को लेकर विभव पर लगे आरोपों पर बात की है। इसमें केजरीवाल ने कहा कि मैं इस केस में निष्पक्ष जांच और न्याय चाहता हूं। इस पूरे मामले में दो वर्जन हैं।

13 मई को हुई थी घटना

गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एंव आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर गईं थीं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके साथ सीएम आवास के अन्दर केजरीवाल के पीए रह चुके विभव कुमार ने मारपीट की। इसके साथ मालीवाल ने मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार पर उनके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया। इसको लेकर उन्होंने सीएम आवास से ही एक पीसीआर कॉल किया था। हालांकि स्वाति मालीवाल 13 मई को इस मामले की लिखित शिकायत नहीं दी।

आप ने मालीवाल को बतया बीजेपी का मोहरा

इसके दो दिनों बाद उन्होंने पुलिस के समने अपना बयान दर्ज करवाया। और फिर इसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दिल्ली पुलिस ने इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार को सीएम आवास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को पूरी तरह से राजनीतिक साजिश करार दिया। आप के तमाम नेता और मांत्री स्वाति मालीवाल पर लगातार बीजेपी से मिलने का आरोप लगा रहें है। पार्टी का कहना है कि स्वाति मालीवाल ये सब भाजपा के इशारे पर कर रही है क्योंकि, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला है?

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...