नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्वाति मालीवाल साथ सीएम आवास में हुई कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी विभव कुमार को आज दिल्ली पुलिस जांच के लिए मुंबई लेकर जा रही है। दिल्ली पुलिस की जांच में अब सामने आई जानकारी के अनुसार स्वाति मालीवाल मामले में जिस फोन में वीडियो को रिकॉर्ड किया गया था, उसे मुंबई में ही फॉर्मेट किया गया था। इसकी जांच के लिए दिल्ली पुलिस आरोपी विभव कुमार को लेकर मुंबई जा रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस सिविल लाइन पुलिस स्टेशन से विभब को लेकर निकल गई है।
क्या है पूरा मामला?
दराअसल, दिल्ली के सीएम आवास में हुई स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिराफ्तार किया था। आज पुलिस विभव को लेकर मुंबई सकती है। दिल्ली पुलिस जांच में पता चला है कि स्वाति मालीवाल मामले में जिस फोन में पहला वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। विभव ने उस फोन को मुंबई में फार्मेट किया था। अब पुलिस मुंबई में विभव के ठिकानों और उनके सम्पर्क में रह रहें लोगों के विषय में जानकारी पता लगाने जा रहीं है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव को आज मंगलवार को ही दोपहर ढाई बजे की फ्लाइट से मुम्बई लेकर जा रही है।
आप ने पूरे मामले को बताया राजनीतिक साजिश
हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया जा रहा है। आप के तमाम नेता और मांत्री स्वाति मालीवाल पर लगातार बीजेपी से मिलने का आरोप लगा रहें है। पार्टी का कहना है कि ये भाजपा के इशारे पर ये सब कर रही है क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला है। आप की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह दावा किया था कि अभी तक जो दो वीडियो सामने आए हैं, उनमें ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिल रहा है। स्वाति मालीवाल ने जिस प्रकार के आरोप लगाए है वो सब झूठे है। आतिशी ने इस मामले को भाजपा का षडयंत्र बताया था।
मालीवाल ने आप पर किया पलटवार
आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देने और मालीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला बताने के बाद, स्वाति मालीवाल ने आप पर पलटवार करते हुए एक एक्स पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझपे भ्रष्टाचार की FIR हुई है इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे सीएम और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से माननीय High Court ने stay लगाया हुआ है जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है। Bibhav Kumar के ख़िलाफ़ कंप्लेंट देने तक मैं इनके हिसाब से “लेडी सिंघम” थी और आज BJP एजेंट बन गई ? पूरी ट्रोल आर्मी मुझपे लगा दी गई सिर्फ़ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला। पार्टी के सभी लोगों को फ़ोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है। मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी details ट्वीट करवाकर उनकी जान ख़तरे में डाल रहे हैं। ख़ैर, झूठ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाता है। पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये की जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ। तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊँगी!
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





