back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वाति मालीवाल का आप पर पलटवार, कहा- विभव के खिलाफ FIR के बाद मैं ‘लेडी सिंघम’ से बनी ‘भाजपा एजेंट’

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली के मंत्रियों व आम आदमी पार्टी के नेताओं पर अपने रिश्तेदारों की जिंदगी को खतरें में डालने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने चल रहे मामले की जांच के बीच एक ट्वीट किया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली के मंत्रियों व आम आदमी पार्टी के नेताओं पर अपने रिश्तेदारों की जिंदगी को खतरें में डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदारों की पर्सनल डिटेल को ट्वीट किया जा रहा है, जिससे उनके रिश्तेदारों की जान को खतरा है।

मालीवाल को एक्स पर किया जा रहा ट्रोल

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि उन्होंने सिर्फ सच बताया है, जिसके लिए उन्हें दिल्ली के मंत्रियों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के मंत्रियों द्वारा झूट फैलाया जा रहा है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि यह सब मैंने केवल भाजपा के कहने पर किया है। स्वाति ने बताया कि जिस एफआईआर का हवाला देकर आप के नेता उनपर आरोप लगा रहे हैं, वह 2016 में फाइल की गई थी, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने दो बार महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया।

1.5 साल पहले के मामले को बनाया जा रहा मुद्दा

मामले पर स्वाति मालीवाल ने कहा कि कोर्ट द्वारा उसपर 1.5 साल सुनवाई हुई, जिसके बाद कोई भ्रष्टाचार का सबूत सामने नहीं आया। आप के नेताओं के लिए मैं विभव के खिलाफ कंप्लेंट करने से पहले तक ‘लेडी सिंघम’ थी और आज ‘भाजपा एजेंट’ बन गई हूं।

रिश्तेदारों की जान को है खतरा

स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि उनको ट्रोल करने के चक्कर में आप नेता स्वाति के रिश्तेदारों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप नेताओं से सर पर ताकत का नशा सवार है, लेकिन सच सामने आकर रहेगा। स्वाति ने आगे कहा कि वह झूठ फैलाने के लिए सभी को कोर्ट तक ले जाएंगी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्हें ट्रोल करने के लिए एक खास टीम तैयार की गई है, क्योंकि उन्होंने सच का साथ दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा फोन करके उनके पर्सनल वीडियो मंगवाए जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लीक करना है। आगे उन्होंने कहा कि उनके रिश्तेदारों की डिटेल उनके कार के नंबरों से निकाली जा रही है और फैलाई जा रही है, जिससे उनके रिश्तेदारों की जान को खतरा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...