back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi-NCR: स्कूलों को भेजा मेल निकला फर्जी; IP एड्रेस की हो रही जांच जानें क्या-क्या हुआ मेल आने के बाद…

केंद्रीय मंत्रायल ने की मेल से फर्जी होने की पुष्टि। समय पर सुरक्षा के कदम उठाने से परिजनों का डर हुआ कम। साइबर सेल आई.पी एड्रेस की तलाश में।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक समाचार एजंसी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के द्वारा दी गई। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह ई-मेल करीब 100 स्कूलों को भेजा गया था। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। साथ ही स्कूलों को खाली भी कराया गया। 40 से अधिक स्कूलों की जांच की जा चुकी है। लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजंसियों के तुरंत हरकत में आते ही मामले को संभाल लिया गया और मेल फर्जी निकला।

किस-किस स्कूल को प्राप्त हुआ मेल

रिपोर्ट के अनुसार चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल, द्वारका और नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुष्प विहार और साकेत के एमिटी इंटरनेशल स्कूल उन स्कूलों में शामिल है जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों को खाली करा कर बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है।

क्या कहना है दिल्ली पब्लिक स्कूल का

दिल्ली पुलिस के अनुसार द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड को मौके पर भेज दिया गया। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा, के प्रिंसिपल ऑफिस द्वारा नोटिस जारी किया गया है कि स्कूल को बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है।

किस प्रकार से भेजा गया है मेल

शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर मेल भेजा गया है और ये उसी पैटर्न पर लग रहा है। मेल में डेट लाइन का जिक्र नहीं है और BCC का जिक्र है, जिसका मतलब है कि एक ही मेल को कई जगहों पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, फिलहाल जांच की जा रही है।

नहीं है पैनिक करने की जरूरत

केंद्रीय मंत्रायल ने लोगो से अनुरोध किया है वे पैनिक ना करें। साथ ही स्कूलों को भेजी गई धमकी को फर्जी बताया। बता दें कि सुबह स्कूलों को मिले इस मेल के कारण स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन और परिजनों में काफी टेंशन का माहौल पैदा हो गया था। जिससे दूर करने के लिए जल्द से जल्द स्कूलों को खाली कराया गया और प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और सुरक्षा एजंसियां प्रोटोकॉल के सुरक्षा के सभी स्टेप्स ले रही हैं।

आई.पी एड्रेस देश के बाहर का

पुलिस और सुरक्षा एजंसियों का कहना है कि जिस आई.पी एड्रेस से मेल भेजा गया वह देश के बाहर का है वहीं तकनीक के जानकारों का यह भी कहना है कि वीपीएन की मदद से आई.पी एड्रेस को मास्क करके मेल भेजे जाने की भी संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵