back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

News Click: न्यूज क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और HR हेड अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ी

New Delhi: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूज क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूज क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी है। एडिशनल सेशंस जज हरदीप कौर ने ये आदेश दिया। आज दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद दोनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया।

यूएपीए के तहत दर्ज हुआ था केस

22 दिसंबर 2023 को कोर्ट ने दोनों को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 22 दिसंबर, 2023 को ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को न्यूज क्लिक के खिलाफ यूएपीए के तहत लगे आरोपों की जांच के लिए 60 दिनों का समय और दिया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इस मामले की जांच के लिए और समय की जरूरत है। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए 90 दिन और दिए जाने की मांग की थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के अनुसार हुए थे गिरफ्तार

कोर्ट ने 9 जनवरी को अमित चक्रवर्ती को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी। प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने 3 अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था। दोनों को न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपी थी कि न्यूज क्लिक को चीनी प्रोपेगेंडा को बढ़ाने के लिए पैसे मिले हैं। खबर के मुताबिक अमेरिकी मिलियनेर नेविली रॉय सिंघम ने न्यूज क्लिक को चीनी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए धन दिए।

3 अक्टूबर, 2023 को मामले में शुरु हुई कार्रवाई

3 अक्टूबर, 2023 को इस मामले में कई पत्रकारों, यूट्यूबर्स और कार्टूनिस्ट के यहां छापा डाला गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक न्यूज क्लिक को चलाने वाली कंपनी पीपीके न्यूजक्लिक स्टूडियो प्रा.लि. ने देश को बदनाम करने के लिए पेड न्यूज के जरिए विदेशों से धन हासिल किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

NewsClick: SC ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई के दिए आदेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने आज अवैध करार दिया है।...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵