back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल के घर की तलाशी में ED को मिले केवल 70 हजार रुपये, सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

Arvind Kejriwal Arrest: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में ED ने गिरफ्तार किया हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में ED ने गिरफ्तार किया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा है कि 21 मार्च को सर्च वॉरंट लेकर पहुंची ED की टीम को केजरीवाल के घर में केवल 70 हजार रुपये मिले थे।

जो 70 हजार रुपये मिले, वो ED ने केजरीवाल के परिवार को वापस कर दिए

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा है कि ED ने केजरीवाल के घर की तलाशी ली, जिसमे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से केवल 70,000 रुपये मिले। सौरभ भारद्वाज ने आगे जानकारी दी कि प्रवर्तन निदेशालय( ईडी ) को शराब घोटाले से जुड़े कोई भी सबूत नहीं मिले। ED ने प्रॉपर्टी के दस्तावेज आदि सब कुछ देखे लेकिन उन्हें किसी तरह के कोई गैरकानूनी चीजे नहीं मिली। जो 70 हजार रुपये ED को मिले थे वो ED ने केजरीवाल के परिवार को वापस कर दिए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। वह जनता के बीच रहने वाले इंसान हैं और आम जनता की तरह अपना जीवन जीते हैं। सौरभ भारद्वाज भाजपा पर बरसे और कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में फंसाना चाहती है। लेकिन आम आदमी के कार्यकर्ता ऐसा होने नहीं देंगे।

दिल्ली के सीएम पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए: सचदेवा

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा गिरफ्तारी को लेकर भाजपा केजरीवाल पर हमलावर है और उनको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रही है। दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तो केजरीवाल के लिए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जो बोया है, वही काटा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने काफी कोशिशे की लेकिन कानून ने उन्हें पकड़ ही लिया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कड़े शब्दों में कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की निशानी है। उन्हें दिल्ली के सीएम पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। सचदेवा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने घोटाला किया है इसलिए जवाब भी उनको देना पड़ेगा। अगर उन्होंने घोटाला नही किया होता तो ED क्यों आती? सचदेवा ने पुरानी कहावत का हवाला देते हुए कहा कि चोर मचाये शोर तो यह सभी चोर एक होकर शोर मचा रहे हैं। लेकिन शोर मचाने से सच्चाई नहीं बदलने वाली।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...