back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: भगवान महावीर और बुद्ध की भूमि पर RJD VS LJP में होगा महामुकाबला; पढ़ें खबर

Bihar News: वैशाली लोकसभा सीट पर 2014 में मोदी लहर में भाजपा की सहयोगी पार्टी लोजपा के राम किशोर सिंह ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद 2019 में भी लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी से हार का सामना करना पड़ा।

पटना, हि.स.। लोकतंत्र और गणतंत्र का पाठ पढ़ने वाली वैशाली भगवान महावीर की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध की कर्मस्थली है। लोकसभा चुनाव-2024 में यहां मुख्य मुकाबला आईएनडीआईए और राजग गठबंधन के बीच होगा। राजग गठबंधन में यह सीट लोजपा रामविलास के चिराग के पास गई है जबकि आईएनडीआईए में यह सीट राजद के खाते में है।

राजद ने दर्ज की सबसे अधिक जीत

वैशाली से 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा की वीणा देवी ने राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को पटकनी दी थी। रघुवंश प्रसाद सिंह को जनता ने वैशाली से 5 बार जिताकर लोकसभा भेजा। 1996 में जनता दल की टिकट पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने यहां से पहली बार जीत दर्ज की। इसके बाद लालू यादव की राजद की टिकट पर उन्होंने 1998, 1999, 2004 और 2009 में जीत हासिल की। रघुवंश प्रसाद यहां से लगातार 5 बार जीत दर्ज करने में कामयाब हुए। 2014 में मोदी लहर में भाजपा की सहयोगी पार्टी लोजपा के राम किशोर सिंह ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद 2019 में भी लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी से हार का सामना करना पड़ा।

इस सीट पर जातीय समीकरण से हार जीत तय होती है

वैशाली लोकसभा सीट वैशाली, बरूराज, मीनापुर, कांटी, साहेबगंज और पारू विधानसभा क्षेत्रों को मिलकर बना है। वैशाली में कुल 17, 35983 मतदाता हैं। इनमें पुरुष वोटर जहां 932416 हैं, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1735983 है। वैशाली में बिहार के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों की तरह ही जातीय समीकरण से हार जीत तय होता है। रघुवंश प्रसाद सिंह के रहते यहां राजपूत-यादव समीकरण चलता था। 2014 में मोदी लहर में यह समीकरण टूट गया। वैशाली में राजपूत और यादव वोटरों का दबदबा है। राजपूत अब भाजपा के साथ हैं तो यादव पहले की तरह लालू यादव के पक्ष में। इसके साथ भूमिहार और मुस्लिम मतदाता भी यहां निर्णायक हैं।

इस सीट पर राजद-राजग में होता है महामुकाबला

राजद ने 2024 में वैशाली लोकसभा सीट के लिए पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना लिया है। राजद से उनका इस सीट से टिकट लगभग तय है। मुन्ना शुक्ला ने कहा कि उन्हें राजद से टिकट मिल रहा है। लालू यादव ने उन्हें आदेश दिया है कि वे वैशाली से चुनाव लड़ने की तैयारी करें। हालांकि, राजद ने औपचारिक रूप से मुन्ना शुक्ला की उम्मीदवारी का ऐलान अभी तक नहीं किया है। राजग गठबंधन की तरफ से वैशाली लोकसभा सीट चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को मिली है। यहां से लोजपा ने अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। यहां पर मुकाबला बेहद कड़ा देखने को मिल सकता है।

2019 के लोकसभा में यहां लोजपा की हुई थी जीत

विजयी उम्मीदवार : वीणा देवी

पार्टी : लोक जन शक्ति पार्टी

प्राप्त वोट : 568215

वोट का प्रतिशत : 62

पुरुष मतदाता : 932416

महिला मतदाता : 803519

कुल मतदाता : 1735983

निकटतम प्रतिद्वंद्वी : रघुवंश प्रसाद सिंह

पार्टी : राष्ट्रीय जनता दल

प्राप्त वोट : 333631

हार का अंतर : 234584

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵