Lalu Yadav Birthday: 90 के दशक में बिहार के सीएम, यूपीए शासन में रेल मंत्री, जानें कितने निराले हैं लालू यादव

Raftaar Desk - P1

लालू ने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

जयप्रकाश नारायण के बिहार छात्र आंदोलन में लालू यादव की काफी भूमिका रही थी।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

1977 में इमरजेंसी के बाद लालू एक बड़े नेता के तौर पर उभरे थे।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1970 में छात्र नेता के तौर पर हुई थी। लालू 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

चारा घोटाले में घिरने पर लालू ने जनता दल से अलग होकर अपनी पार्टी आरजेडी बनाई और पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

यूपीए सरकार में लालू 2004 से 2009 तक केंद्र में रेल मंत्री भी रहे।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

लालू ने 2009 में आखिरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा। इस वक्त लालू ने सारण और पाटलीपुत्र दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। लालू ने सारण सीट से जीत दर्ज की थी जबकी पाटलीपुत्र से वो अपने पुराने साथी रंजन यादव से हार गए थे।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

साल 2015 में लालू-नीतीश साथ आए और महागठबंधन को बिहार में बड़ी जीत मिली लेकिन बाद में नीतीश ने एनडीए से हाथ मिला लिया।

Lalu Yadav Birthday | Instagram

मौजूदा वक्त में लालू सक्रिय राजनीति से दूर हैं और वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

Lalu Yadav Birthday | Instagram