back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री राजकुमार आनंद ने केजरीवाल को दिया बड़ा झटका, पार्टी से दिया इस्तीफा; AAP को बताया भ्रष्टाचार में लिप्त

Rajkumar Anand: राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी के बारे में बड़ी बात कहते हुए कहा कि इस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हुआ था। लेकिन आज आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अरविंद केजरीवाल पर मुसीबतों के पहाड़ टूटे जा रहे हैं। दरअसल दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने 10 अप्रैल 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में मंत्री पद पर रहकर अपना कार्य सही से नहीं कर पा रहा था। राजकुमार दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं।

लेकिन आज आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है

राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी के बारे में बड़ी बात कहते हुए कहा कि इस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हुआ था। लेकिन आज आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ऐसे में मंत्री पद पर रहते हुए काम करना असहज हो गया है। राजकुमार ने कहा कि में आम आदमी पार्टी, सरकार और मंत्रिपद से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कहा कि मै भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं।

कुछ समय पहले ही राजकुमार आनंद के घर पर ED का छापा पड़ा था

दरअसल राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। कुछ समय पहले ही राजकुमार आनंद के घर पर ED का छापा पड़ा था। यह छापा उनके घर नवंबर-2023 में पड़ा था। ED ने राजकुमार आनंद के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। राजकुमार आनंद अपने इस्तीफा का कारण आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार को बता रहे थे। जिससे परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

वहीं दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने वकील से ज्यादा समय तक मिलने देने की अनुमति देने की मांग की थी जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने यह फैसला सुनाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵