back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी सरकार ने नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की सुप्रीम कोर्ट में की तारीफ, जानें कारण

Supreme Court: सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आईडीआरए, 1951 पर अपना विरोध जताया और इसकी कड़ी आलोचना की हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोदी सरकार ने 16 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और उनके तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की है। मोदी सरकार ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और उनके तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह की यह तारीफ 1991 में ‘लाइसेंस राज’ को खत्म करने के लिए उस समय की गई आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत के लिए की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया था कि उद्योग पर आकस्मिकताओं से निपटने के लिए आदेश का व्यापक नियंत्रण केंद्र सरकार के पास रहे।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा

दरअसल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली नौ-न्यायाधीशों की पीठ को सरकार की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और उनके तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह की यह तारीफ़ की है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और उनके तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधार करके कंपनी कानून और एमआरटीपी अधिनियम सहित कई कानूनों को उदार बना दिया है। हालांकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इस बात पर भी जोर दिया कि अगले तीन दशकों में बाद की सरकारों ने उद्योग (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1951 में संशोधन करने जरुरत ही नहीं समझी।

इसमें लाइसेंस राज के दिनों की परछाया दिखती है

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आईडीआरए, 1951 पर अपना विरोध जताया और इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसमें लाइसेंस राज के दिनों की परछाया दिखती है। तुषार मेहता ने न्यायाधीशों की पीठ को बताया कि परिवर्तन की बयार आईडीआरए को छू नहीं पाई। जिसके कारण केंद्र सरकार का उद्योगों के पूरे स्पेक्ट्रम पर व्यापक नियंत्रण हो गया। महता ने जानकारी दी कि समय बीतने के बाद, केंद्र सरकार ने उनमे से अधिकांश को रेगुलेट करना ही छोड़ दिया। मेहता ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से उद्योगों पर नियंत्रण छोड़ने को यह नहीं समझा जा सकता कि उसके पास उन्हें रेगुलेट करने की शक्ति नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: जब संसद में गूंजी अटल बिहारी वाजपेयी की एक लाइन और आडवाणी की रथ यात्रा ने बदल दी BJP की किस्मत, जानिए...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी आज एक मजबूत और प्रभावशाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। लेकिन इसका...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵