back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल शर्मा और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘डार्लिंग’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता राहुल शर्मा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है, जिसमें वह फिल्म की खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी । बॉलीवुड अभिनेता राहुल शर्मा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है, जिसमें वह फिल्म की खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म डार्लिंग के निर्देशक लेखक व कथाकार रजनीश मिश्रा है, जिनके साथ राहुल शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।

रजनीश मिश्रा के साथ ऑनस्क्रीन अक्षरा सिंह की भी पहली फिल्म है। फिल्म के पोस्टर की भव्यता यह बता रही है कि फिल्म कितनी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस फिल्म की पूरी बागडोर रजनीश मिश्रा के हाथों में है, जो इससे पहले भोजपुरी सिनेमा को कई समृद्ध फिल्म दे चुके हैं। ऐसे में फिल्म के पोस्टर को देखकर ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म भी भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

प्रदीप के शर्मा के बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनी फिल्म की को प्रोड्यूसर अनीता शर्मा है। फिल्म को लेकर प्रदीप के शर्मा ने कहा कि डार्लिंग एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है फिल्म रिलीज के प्रोसेस में है। इसकी भी जानकारी हम जल्द ही देंगे, लेकिन हमारी फिल्म का पोस्टर कैसा लगा, इसके बारे में हम दर्शकों की राय जानना भी पसंद करेंगे। यह भोजपुरी की सबसे बड़ी बजट की फिल्म है। इस पर हम सभी ने मिलकर बेहद मेहनत की है। उम्मीद है जब यह थिएटर में आएगी तो दर्शकों को यह पसंद आने वाली है।

इस फिल्म में वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑनर रत्नाकर कुमार की भी सहभागिता है। ऐसे में वह इस फिल्म को लेकर कहते हैं कि यह फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित सभी धारणाओं को तोड़ने वाली फिल्म होगी। फिल्म का कथानक इतना उम्दा है कि यह भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। इस फिल्म से राहुल शर्मा के रूप में एक अच्छा कलाकार इंडस्ट्री को मिलेगा, तो अक्षरा सिंह की भी अदाकारी दर्शकों को नए अंदाज में देखने को मिलेगी। यह फिल्म हर एक कलाकार और तकनीशियन की मेहनत से आकार ले पाई है, जो अब सही समय पर दर्शकों के बीच होगी।

आपको बता दें कि फिल्म ‘डार्लिंग’ में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ श्रुति पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵