back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Navy: समुद्र में सुरक्षा को लेकर भारतीय नौसेना के कमांडो ने पाकिस्तानी जहाज को बचाया, डाकुओं को खदेड़ा

Indian Navy: समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर के चारों ओर तैनात हैं।

नई दिल्ली, (हि.स.)। समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर के चारों ओर तैनात हैं। भारतीय नौसेना ने 36 घंटे के भीतर दक्षिणी अरब सागर में दो समुद्री डकैतियों को नाकाम किया है। ईरानी जहाज एफवी इमान को छुड़ाने के बाद भारत के नौसेना कमांडो ने पाकिस्तानी जहाज अल नईमी को समुद्री डाकुओं के चंगुल से मुक्त कराया है। इन दोनों ऑपरेशन में व्यापारिक जहाज़ों को छुड़ाने के साथ ही चालक दल के 36 सदस्यों को सुरक्षित बचाया है, जिसमें 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिक हैं।

युद्धपोत ने अपहृत इस जहाज को बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन शुरू किया

अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील दूर पश्चिम में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने 28 जनवरी को मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज एमवी इमान का अपहरण कर लिया था। जहाज पर सवार 17 क्रू सदस्यों और अपहृत मछुआरों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अपना युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को भेजा। युद्धपोत ने अपहृत इस जहाज को बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन शुरू किया। भारत ने मछली पकड़ने वाले जहाज इमान को सुरक्षित बचाकर सोमालियाई लुटेरों को निहत्था करके सोमालिया की ओर खदेड़ दिया। युद्धपोत पर मौजूद एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने अपहृत जहाज को चारों ओर से घेर लिया था, ताकि उस पर मौजूद समुद्री डाकुओं को चेतावनी दी जा सके। ईरानी जहाज को बचाने के बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा इलाके से बाहर निकल गया।

11 समुद्री लुटेरों को भागने के लिए मजबूर कर दिया

भारतीय युद्धपोत यह ऑपरेशन पूरा करने के बाद सोमालिया के पूर्वी तट पर ही था, तभी उसे 29 जनवरी को एक और समुद्री लुटेरों की हरकत का पता चला। कोच्चि से लगभग 850 नॉटिकल मील पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में मिशन तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को मछली पकड़ने वाले पाकिस्तानी जहाज अल नईमी और उसके चालक दल के 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली। इस पर उसे पाकिस्तानी जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाने की कार्रवाई में लगाया गया। युद्धपोत सुमित्रा ने 29 जनवरी को अपने हेलीकॉप्टर की मदद से अपहृत जहाज को घेरकर पाकिस्तानी चालक दल और जहाज की सुरक्षित रिहाई के लिए 11 समुद्री लुटेरों को भागने के लिए मजबूर कर दिया।

पिछले 36 घंटों में भारतीय नौसेना का यह दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था

पाकिस्तानी नाव के चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने ऑपरेशन में हिस्सा लिया। पिछले 36 घंटों में भारतीय नौसेना का यह दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। दूसरे सफल एंटी पाइरेसी मिशन को अंजाम देने वाले भारतीय नौसेना के स्वदेशी अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस सुमित्रा को सोमालिया के पूर्व और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया था। भारतीय नौसेना ने समुद्र में सभी नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी समुद्री खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories