अमेरिकाः बेघर को रुकने की जगह, खाना देता भारतीय छात्र, एक दिन मदद से इनकार किया तो जान ले ली

US News: दूसरों की सहायता करना अच्छी बात होती है। समस्या किसी के साथ भी कभी भी आ सकती है। दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते है जिनमे स्वार्थ के सिवा और कुछ नहीं होता है।
Vivek Saini
Vivek Sainiraftaar.in

वाशिंगटन, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के जॉर्जिया में विवेक सैनी नाम का एक भारतीय छात्र रहता था, एक स्टोर में पार्ट टाइम नौकरी करता था। वो भारतीय छात्र और उसके सहकर्मी बीते कई दिनों से एक बेघर शख्स को खाना खिला रहे थे। बेघर वयक्ति ने 25 वर्षीय छात्र की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। बेघर व्यक्ति ने इस घटना को 18 जनवरी की देर रात लिथोनिया में स्नैपफिंगर और क्लीवलैंड रोड पर शेवरॉन फूड मार्ट में अंजाम दिया।

बाहर ठंड होने की वजह से कर्मचारियों ने कभी उसे बाहर जाने को नहीं कहा

स्टोर के कर्मचारी ने मीडिया को जानकारी दी कि 14 जनवरी की शाम को उन्होंने 53 वर्षीय जूलियन फॉकनर बेघर व्यक्ति को स्टोर के भीतर आने की अनुमति दी थी। कर्मचारी ने बताया कि बेघर व्यक्ति जूलियन फॉकनर ने उनसे कोक और चिप्स माँगा था। उन्होंने उसे सब कुछ दिया और उस व्यक्ति के दो दिन तक मदद की थी। स्टोर के कर्मचारी ने कहा कि बेघर व्यक्ति ने उनसे कंबल की मांग की थी। कंबल न होने के कारण उस कर्मचारी ने उसे एक जैकेट दी। बेघर व्यक्ति स्टोर के कर्मचारियों के साथ घुल मिल गया था और स्टोर के अंदर और बाहर घूम रहा था। बाहर ठंड होने की वजह से कर्मचारियों ने कभी उसे बाहर जाने को नहीं कहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायल एमबीए स्नातक सैनी को मृत घोषित कर दिया गया है

स्टोर के कर्मचारी ने मीडिया को जानकारी दी कि 16 जनवरी की रात को सैनी ने बेघर व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कहा था, लेकिन वह जा नहीं रहा था। जब भारतीय छात्र ने उसे कहा कि अगर आप यहां से नहीं जाओगे तो मुझे पुलिस को बुलाना पड़ेगा। जैसे ही सैनी घर जाने के लिए निकले, बेघर व्यक्ति ने भारतीय छात्र सैनी पर हथौड़े से हमला कर दिया। उसने सैनी पर पीछे से हमला किया था और भारतीय छात्र के चेहरे और सिर पर लगातार 50 बार वार किया। बेघर व्यक्ति हथोड़ा लेकर भारतीय छात्र के ऊपर खड़ा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायल एमबीए स्नातक सैनी को मृत घोषित कर दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in