back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जी-20 शिखर सम्मेलन की हुई शुरुआत, पीएम ने अफ्रीकन यूनियन का स्थाई सदस्य के रूप में किया स्वागत

G20 Summit 2023: भारत की राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी भी दिल्ली पहुंचे कई राष्ट्रों के अध्यक्षों की मेजबानी के लिए भारत मंडपम पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत की राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह तैयार है। G 20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आप सबकी सहमती से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं। अपको बता दें इससे पहले पीएम मोदी दिल्ली में कई राष्ट्रों के अध्यक्षों की मेजबानी के लिए भारत मंडपम पहुंच गए थें। पीएम मोदी जिस जगह नेताओं के वेलकम के लिए खड़े हैं वहां पर बैकग्राउंड में कोणार्क चक्र की प्रति दिख रही है। यह भारत के विकास गाथा की एक झलक प्रस्तुत कर रहा है। बता दें कि भारत मंडपम में पीएम के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए चीफ अजीत डोभाल भी मौजूद हैं जो मेहमानों का स्वागत करेंगे। जी20 शिखर सम्मेलन 2023 में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के नेता यहां ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

G20 के साथ-साथ 20 अन्‍य बैठकें करेंगे PM

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 के साथ-साथ 20 अन्‍य बैठकें भी करेंगे। इस बैठक में हाई प्रोफाइल वैश्विक नेताओं की बात करें तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी समेत कई दिग्गज नेता इस समिट में भाग लेने पधारे हैं। जी20 के हाई प्रोफाइल मीटिंग के कारण पूरी राजधानी बेहद खूबसूरत दिख रही है वहीं सुरक्षा की बात की जाए तो जल जमीन के साथ साथ आसमान तक पर सख्त पहरा है। सुरक्षा के के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में आने वाली सभी गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है।

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर होगी चर्चा

जी20 के पहले सत्र का आगाज सुबह साढ़े 10 बजे से शुरु हो गया है। यह सत्र वन अर्थ होगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। यह सत्र दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा और उसके बाद लंच का कार्यक्रम होगा।

आइए जानते हैं आज के प्रोग्राम

  • जी20 का 9 सितंबर का पूरा शेड्यूल-

  • सुबह 09:20 से 10:20 बजे- भारत मंडपम में आगमन

  • 10:30 से 1:30 बजे- सत्र 1 – वन अर्थ

  • 1:30 से 3:00 बजे- नेताओं के बीच बैठकें होंगी

  • 3:00 से 4:45 बजे- सत्र 2 – एक परिवार

  • 4:45 से 5:30 बजे- नेताओं के बीच बैठकें होंगी

  • 7:00 से 9:15- राष्ट्रपति द्वारा डिनर का आयोजन

  • 9:15 बजे के बाद सभी नेता अपने-अपने होटलों की और प्रस्थान करेंगे

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...