back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED Director Extension: सुप्रीम कोर्ट ने ED के डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाया, 15 सितंबर तक मिला सेवा विस्तार

ED Director Tenure Extension: सुप्रीम कोर्ट ने आज 27 जुलाई को केंद्र की मांग पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने आज 27 जुलाई को केंद्र की मांग पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को 15 अक्टूबर तक बढ़ाने के ममले पर सुनवाई की। इसके बाद कोर्ट ने संजय कुमार मिश्रा को 15 सितंबर तक ईडी निदेशक पद पर बने रहने की अनुमति दे दी। आपको बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के 11 जुलाई के फैसले के अनुसार एसके मिश्रा का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होना था। जिसको अब सुप्रीम कोर्ट ने “राष्ट्रीय हित” में 15 सितंबर तक कर दिया है।

15 सितंबर तक मिला सेवा विस्तार

गौरतलब है, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को करारा झटका देते हुए ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को अवैध ठहराया था। शीर्ष अदालत ने उन्हें अपने लंबित काम निपटाने के लिए 31 जुलाई 2023 तक का समय दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने ED डायरेक्टर के कार्यकाल को 15 अक्टूबर तक बढ़ाने के लिए वापस सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने संजय मिश्रा के कार्यकाल को 15 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने की केंद्र की याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए 15 सितंबर तक की अनुमति दे दी है।

2018 में ईडी निदेशक बने थे संजय कुमार मिश्रा

आपको बता दे कि संजय कुमार मिश्रा को नवंबर 2018 में प्रवर्तन निदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। संजय मिश्रा 1984-बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) आयकर कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें पहले जांच एजेंसी में प्रमुख विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। ईडी में नियुक्ति से पहले संजय मिश्रा दिल्ली में आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...