back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Year Ender 2023: साल के वो बड़े विवाद, जिन्होंने खूब बटोरी सुर्खियां; जानें किसका हुआ सबसे ज्यादा जिक्र

Year Ender 2023: मात्र तीन दिन बाद हम नए साल 2024 में प्रवेश कर जाएंगे। पूरी दुनिया को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। सब अपने अपने स्तर पर नए साल का स्वागत करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मात्र तीन दिन बाद हम नए साल 2024 में प्रवेश कर जाएंगे। पूरी दुनिया को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। सब अपने अपने स्तर पर नए साल का स्वागत करते हैं और खूब जश्न मनाते है। वहीं पुराना साल भी कुछ न कुछ सीख जीवन के लिए दे जाता है। इसी कड़ी में आज हम साल 2023 की मीडिया की सुर्खियां बनें कुछ विवादों की चर्चा करेंगे।

साल 2023 में मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले विवाद

वर्ष 2023 में कई बड़े विवाद हुए, इसी वर्ष मणिपुर में जातीय हिंसा हुई जो कि राज्य के साथ साथ पूरे देश के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना थी। इस तरह की घटना आगे न हो, इसके लिए सख्त से सख्त कदम सरकार को उठाने होंगे। भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी काफी विवादों में रहे, उनपर महिला पहलवानो ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके कारण सांसद को WFI के अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा। इसी तरह के कई विवाद 2023 में हुए, जिसने खूब मीडिया की चर्चा बटोरी। इसमें फिल्म द केरल लव स्टोरी, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन, फिल्म आदिपुरुष विवाद, संसद की सुरक्षा में चूक, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया जाना, इंडिया गठबंधन, मराठा आरक्षण, जाति आधारित जनगणना आदि शामिल हैं।

सबसे ज्यादा विवादों में रहा नॉर्थ इस्ट का राज्य मणिपुर

सबसे ज्यादा विवादों में रहा नॉर्थ इस्ट का राज्य मणिपुर जो हिंसा की आग में महीनो तक झुलसता रहा। जिसके कारण केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने में आ गयी थी और उन्हें इस मामले को लेकर खूब आलोचना झेलनी पड़ी। राज्य सरकार को इस हिंसा को रोकने में महीनो लग गए थे, जिसके कारण 100 से ज्यादा लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

WFI का विवाद तो आये दिन मीडिया की सुर्ख़ियों का कारण बना रहता है

भारतीय कुश्ती संघ(WFI) का विवाद तो आये दिन मीडिया की सुर्ख़ियों का कारण बना रहता है। विवाद की जड़ WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का महिला पहलवानो से छेड़खानी का बताया जा रहा है। इसको लेकर महिला पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने अन्य महिला रेसलर्स के साथ जंतर मंतर पर धरना दिया था। इनकी लंबी लड़ाई के बाद ही बृजभूषण शरण सिंह को WFI के अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा।

मराठा आरक्षण

महाराष्ट्र के मराठा आंदोलन ने भी प्रदेश में मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी, देखते देखते आंदोलन 30 अक्टूबर को हिंसक हो गया था, जिसके चलते 19 लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आंदोलनकारियों ने महाराष्ट्र के कई जिलों में तोड़फोड़ की, जिसके कारण वहां काफी हिंसक माहौल रहा।

कनाडा के पीएम का भारत सरकार के लिए विवादित बयान

वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी अपने बयान से भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास पैदा कर दी थी, यह मामला भी मीडिया की सुर्खियों में रहा। इसका कारण कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ होने का आरोप लगाना था।

अन्य विवाद जिन्होंने वर्ष 2023 में मीडिया की सुर्खियां बटोरी

वहीं विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन बनाना भी मीडिया की सुर्खियों बना रहा। विपक्षी दलों के द्वारा जातिगत जनगणना की मांग ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। वहीं G20 की बैठक के निमंत्रण कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा जाना भी मीडिया की सुर्ख़ियों में बना रहा था। वहीं फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था, जिसने मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी थी। कई राज्यों ने तो इस फिल्म में प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं फिल्म आदिपुरुष की भी काफी आलोचना हुई, जिसमे डॉयलॉग्स के कारण फिल्म में विवाद खड़ा हुआ। इसके कारण इस फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को बहुत ही ज्यादा ट्रोल किया गया। इसी साल ही बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री भी काफी विवादों में रही। जिसके कारण भारत में इस डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵