back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Save Water: ‘राष्ट्रीय जल मिशन’ का दो दिवसीय सम्मेलन 23-24 जनवरी को महाबलीपुरम में होगा आयोजित

New Delhi: 23-24 जनवरी को महाबलीपुरम में राष्ट्रीय जल मिशन “वाटर विजन @2047 की बैठक का आयोजन होगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दिवसीय सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श में भाग लेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। जल सुरक्षा के दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय जल मिशन “वाटर विजन @2047- आगे का रास्ता- पर अखिल भारतीय सचिव सम्मेलन” 23-24 जनवरी को महाबलीपुरम में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाटर विजन @2047 की शुरुआत हुई थी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे शामिल

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि महाबलीपुरम, चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाले सम्मेलन का उद्देश्य जल पर प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक राज्य सरकार मंत्री सम्मेलन के दौरान केंद्र और राज्यों द्वारा सुझाई गई 22 संस्तुतियों पर विचार करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और की गई कार्रवाई की समीक्षा करना है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरूगन इस दो दिवसीय सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श में भाग लेंगे। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय की एक फिल्म – “फॉर ए वॉटर सिक्योर फ्यूचर” और “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन – ए जर्नी” नामक पुस्तक जारी की जाएगी।

पानी से संबंधित मुद्दों पर होगी विशेष चर्चा

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पानी को एक महत्वपूर्ण उपयोगी वस्तु के रूप में स्वीकार करते हुए और जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता को पहचानते हुए जल पर राज्य मंत्रियों का पहला अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन 5 और 6 जनवरी को भोपाल में आयोजित किया गया था। कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य राज्यों और मंत्रालयों के साथ भागीदारी की तलाश करना और उसे मजबूत करना था। इसके साथ पानी से संबंधित मुद्दों पर समग्र और इंटर डिसिप्लीनरी दृष्टिकोण के साथ एकीकृत तरीके से एक बहुमूल्य संसाधन के रूप में पानी का प्रबंधन करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण प्राप्त करना था। इस सम्मेलन के विचार-विमर्श का परिणाम 22 संस्तुतियां थीं। इन संस्तुतियों से निकलने वाले पांच महत्वपूर्ण विषयों- जल प्रशासन और जल गुणवत्ता, जलवायु लचीलापन और नदी स्वास्थ्य, जल उपयोग दक्षता, जल भंडारण और जन भागीदारी महाबलीपुरम सम्मेलन में प्रमुखता से रहेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...