back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- हमारी लड़कियां युवा शक्ति का गुणात्मक प्रीमियम घटक हैं

Delhi News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि जीवन का हर क्षेत्र लड़कियों की तीव्र वृद्धि, प्रतिबद्धता और भागीदारी से युक्त है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि जीवन का हर क्षेत्र लड़कियों की तीव्र वृद्धि, प्रतिबद्धता और भागीदारी से युक्त है। हमारी लड़कियां हमारी युवा शक्ति का गुणात्मक प्रीमियम घटक हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में महिला प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

संसद भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए धनखड़ ने गणतंत्र दिवस परेड में लड़कियों और महिला प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने हाल ही में संसद और राज्य विधानमंडल में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के प्रावधान पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर दिया गया है

देश के मौजूदा पारिस्थितिकी तंत्र की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर दिया गया है और युवाओं के पास अपनी क्षमता का एहसास करने के अपार अवसर हैं। उन्होंने रेखांकित किया, “भ्रष्टाचार की निरंकुशता को लोकतंत्र की योग्यतातंत्र में बदल दिया गया है।”

गौरवान्वित भारतीय होने और हमेशा राष्ट्र को पहले रखने का आह्वान किया

युवाओं को 2047 के भारत के सैनिक और वास्तुकार बताते हुए, धनखड़ ने उपस्थित युवा वॉलंटियर्स से नवोन्वेषी बनने और अनुसंधान और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने और गौरवान्वित भारतीय होने और हमेशा राष्ट्र को पहले रखने का आह्वान किया।

सभी एनएसएस वॉलंटियर्स को नए संसद भवन का निर्देशित दौरा कराया गया

इस मौके पर युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, राज्यसभा सचिव राजित पुन्हानी, युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीवलोचन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस बातचीत के बाद सभी एनएसएस वॉलंटियर्स को नए संसद भवन का निर्देशित दौरा कराया गया। देश के हर क्षेत्र में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महिलाओं को हमेशा सम्मान देने में आगे रहते हैं। जगदीप धनखड़ का महिला सशक्तिकरण के लिए एक अच्छा कदम है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...