back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Bridge Collapse: बिहार में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 1 की मौत, 9 घायल

Bihar News: बिहार के भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास कोसी नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास आज सुबह एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मीडिया को बताया कि इस दर्दनाक घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

1 मजदूर की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल का निर्माण कोसी नदी के उपर 984 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था। जिला मजिस्ट्रेट कौशल कुमार ने कहा कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बाकुर और भेजा के बीच मरीचा के पास घटनास्थल पर थे। जहां यह घटना हुई थी। उन्होंने कहा, “इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और 9 अन्य घायल हो गए है। मौके पर पहुंची बचाव टीम ने बचाव अभियान शुरु कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि 30 कर्मचारी अभी भी मलबे में फंसे हैं।

इससे पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

यह दुर्घटना बिहार के भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल के ढहने से काफी हद तक मिलती-जुलती है। बीचे साल 2023 में गंगा नदी पर बना फोरलेन पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया था। जिसे लेकर राज्य सरकार और विपक्षी BJP के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। उस समय बिहार में JDU-RJD की सरकार थी। इस हादसे पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस पुल का निर्माण BJP और JDU के कार्यकाल में हुआ था।

पुल गिरने के मामले में सरकार नहीं उठा रही सख्त कदम

गंगा नदी पर बन रहा वे पुल भागलपुर और खगड़िया जिलों को जोड़ने वाला था। इस निर्माणाधीन पुल जिसका एक हिस्सा ढह गया था इसकी लागत ₹ 1,700 करोड़ से अधिक थी और इसे 2024 तक पूरा किया जाना था। संरचना की आधारशिला फरवरी 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रखी गई थी। बिहार से अबतक की पुलों के गिरने का मामले सामने आए हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन ने इन मामलों में अबतक कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar का नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵