back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोजमर्रा की इन 5 जरूरी चीजों से रहेंगी खुश, फटाफट अपनाएं कुछ खास टिप्स

आप जीवन में खुश रहना चाहते हैं नई चीजे जानने का प्रयास करें। इससे आपका जीवन हमेशा बेहतर रहेगा। कुछ उपयोगी टिप्स से जीवन में तनाव भी कम होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| हम सभी खुश रहन पसंद करते हैं। कोई कभी नहीं चाहता है कि वो दुखी हो। जीवन की समस्याओं की वजह से हम अकसर दुखी रहते हैं। घर और आफिस की जिम्मेदारी की वजह से हमको तनाव होता है। इसकी वजह से हम खुलकर हंस भी नहीं पाते।

खुशी का पर ध्यान देने से मानसिक तनाव कम होगा। वहीं खुश रहने से हमारा दिल और दिलाग भी बेहतर रहता है। खुशी का महत्व समझना जरूरी है।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खुशी का खास महत्व रहता है। जब आप खुश होते हैं तो एंटी स्ट्रेस हार्मोन जारी होता है। इससे रात में बेहतर नींद आती है। यदि सोने के पहले कोई हिंसक टाइप मूवी देखते हैं तो इससे आपका सेरोटोनिन हार्मोन कम होने लगता है। इससे दिमाग में बेचैनी बढ़ती है।

खुद को शांत रखने से मिलेगा सुकून

खुद को खुश रखना है तो हमेशा आप हल्का फुलकी बातचीत कर सकते हैं। कभी भी कोई राग या द्वेष वाली बात नहीं करनी चाहिए। इससे मन में दुख बढ़ने लगता है। मन में बोझ बढ़ाने वाली कहानी नहीं पढ़नी चाहिए। इसके अलावा आप खुश रहने वाली या फिर हंसाने वाले प्रोग्राम देख सकते हैं।

भोजन से मिलेगा फायदा

मन के अनुसार भोजन हमारे ब्रेन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन बहुत अधिक तले-भुने भोजन से पाचन तंत्र हमेशा प्रभावित रहता है। इसके चलते हम खुश नहीं रह पाते हैं। पेट और मस्तिष्क के बीच ठीक कम्युनिकेशन रहना अहम है। इसके लिए आप मनपसंद खाना खा सकते हैं।

बेहतर नींद लेने का करें कोशिश

जब आप सोती हैं, तो शरीर का तापमान कम होता है। कम तापमान से बेहतर नींद आती है। सोने से पहले ख़ास तौर पर एलईडी बल्ब, घड़ियां, डिजिटल उपकरण को बंद करना न भूलें। उन्हें खुद से दूर कर सकते हैं। ताकि उनसे निकलने वाली रोशनी सोने से न रोक सके।

ध्यान से मन रहेगा शांत

ध्यान से निश्चित रूप से आपका मन हमेशा शांत होगा और खुशी बढ़ने लगती है। ध्यान मस्तिष्क के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को सक्रिय करने में मदद करता है। ये हमारे दिमाग की बेहतर भावना वाला हिस्सा है। ये अशांत मन को शांत करने में मदद करता है। ध्यान अभ्यास से फोकस में सुधार करने में मदद मिलती है।

पेट्स के साथ समय बितायें

मानसिक स्वास्थ्य और वेलबीइंग पर पालतू पशुओं के प्रभाव पर स्टडी हुई। इसके निष्कर्ष में बताया गया कि पेट्स के साथ रह रहे लोगों की मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। वहीं उनके साथ नहीं रहने वाले की मेंटल हेल्थ कम प्रभावी होती है । आपने जो पेट्स पाला है उनको सहलाना जरूरी है। उनको वाॅक पर लेकर जाएं। इससे आपको भी खुशी महसूस होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...