back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें सरल तरीके से 6 महीने के बच्चे की डाइट

Jane saral tarike se 6 mahine ke bache ki diet

6 महीने के बाद ही बच्चों का ठोस पदार्थ शुरू होता है। इस समय में बच्चे का पाचन तंत्र मां के दूध के अलावा अन्य चीजों को पचाने के लिए तैयार होना शुरू हो जाता है। छह माह के बच्चों के लिए फ़ूड चार्ट तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको शुरुआत में कुछ दिन उन्हें तरल पदार्थ देते हैं।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि 6 महीने के बच्चे के लिए क्या फूड चार्ट होना चाहिए तो इस लेख में हम आपको उनका फूड चार्ट बता रहे हैं। इस लेख की मदद से आप 6 महीने के फूड चार्ट के बारे में जान सकते हैं।

नाश्ते के समय क्या दें – (Breakfast for Six Month Old Kids in Hindi)

बच्चों को सुबह नाश्ते में 9 से 10 बजे के करीब कुछ हल्का खाने के लिए दे सकते हैं। इस समय सेब या गाजर की प्यूरी या दलिया दे सकती हैं। सुबह 10 बजे बच्चे को आप हल्का खाना दे सकते हैं।

सेब की प्यूरी – सेब की प्यूरी देने के लिए आप बच्चे को उबालकर और मैश करके दे सकते हैं।

गाजर की प्यूरी – गाजर को अच्छे से उबाल लें और फिर उसे मैश कर लें। साथ में अगर गाजर का जूस निकलता है तो उसे फेंकें न।

उबले आलू – उबले आलू मैश करें और उसमें हल्का घी डालकर मिला लें। घी डालने से वो उसे अच्छे से खा पाएगा।

गेहूं का दलिया – बिना मलाई वाले दूध में बच्चे को खीर बनाकर सुबह खिला सकते हैं। जब दलिया बन जाए तो अच्छी तरह से उसे मैश कर लें। ध्यान रहे खीर में दूध कम न हो। फिर 11 बच्चे को दूध पिलाकर उसे सुला दें। अगला आहार तब दें जब बच्चा जग जाए।

दिन में क्या दें (Lunch Ideas for Six Month Old Baby)

दिन के समय शुरुआत में आप बच्चे को हलवा या खिचड़ी दे सकते हैं। इस समय बच्चे को आप उबालकर शकरकंद या नाशपाती भी दे सकती हैं। धीरे-धीरे बच्चा जब इन चीजों को पचाने लगेगा तो उसे चावल की खिचड़ी, अनार का जूस आदि भी देना शुरू कर सकते हैं। दिन में खाना खिलाने के बाद फिर से एक घंटे बाद बच्चे को फार्मूला मिल्क या स्तनपान कराने के बाद सुला दें। इसके बाद बच्चों को 4 या 5 बजे के आसपास कुछ खिलाना चाहिए।

शाम को क्या खिलाना चाहिए (Food for Kids Below 6 Month in Hindi)

शाम के वक्त आप बच्चे को दाल का पानी या सब्जियों का सूप बनाकर दे सकते हैं। बच्चों का जब सूप बनाएं तो उसमें हल्का घी और नमक डाल दें। जब बच्चा अच्छे से उसे पचाने लग जाए तो उसमें दाल के दाने भी डालकर, फिर उसे मसलकर बच्चे को खिला सकती हैं। दाल पचाने में मुश्किल होती है तो इसलिए उसमें घी जरूर डालें।

रात का खाना (Dinner Item for Kids Below 6 Month) 

6 महीने के बच्चे को रात में कोई नयी चीज नहीं खिलानी चाहिए। हो सकता है वो नयी चीज बच्चे को पचे न तो वो रातभर परेशान रह सकता है। ऐसे में आप उसे दाल का पानी, दलिया आदि ही दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...