back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

4 टिप्स से बच्‍चों के मुंह की करें केयर

4 tips se bachho ke muh ki kare care

मुंह को स्वस्थ्य बनाए रखना भी अच्छी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। बड़ी तादाद में लोग दांतों और मसूड़ों की समस्याओं से जूझते नजर आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है मुंह ठीक से साफ नहीं करना। आज के समय में ज्यादातर लोग कैविटी, मसूड़ों की बीमारी, सांसों की बदबू और कुछ सामान्य दांत की समस्याओं से पीड़ित हैं।

मुंह से जुड़ी समस्याओं की रोकथाम बपन से ही शुरू कर देनी चाहिए। आपको अपने बच्चे के जीवन में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए कम उम्र से ही दांतों की देखभाल करनी चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए आपके जीवन में जितना महत्व हेल्दी फूड का होता है, उतना ही महत्व ओरल हाइजीन का भी होता है।

अक्सर अभिभावक अपने बच्चे के ओरल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं और आगे चलकर यही गंभीर बीमारियों को बढ़वा देता है। आइए जानते हैं इन समस्याओं को रोकने के आसान 4 उपाय।

1. बचपन से ही दांतों का चेकअप करवाएं –

कैविटी से अपने बच्चों को दूर रखने के लिए दांतों की नियमित जांच बहुत जरूरी है। दांतों के डॉक्टर से नियमित रूप से दांतों की चेकअप करवाएं। कैविटी होने का इंतजार न करें। जाए। जैसे ही उसका पहला दाँत दिखाई दे, अपने बच्चे को एक दंत चिकित्सक के पास ले जाएं। बच्चे के ओरल हेल्थ का प्रारंभिक निवारक आपका पैसा और देखभाल का समय दोनों बचाता है।

2. बच्चे के मुंह की सफाई पर दें ध्यान –

अपने बच्चे के मुंह को हर बार खाने के बाद अच्छे से साफ करें। अगर बच्चे को दांत नहीं भी हैं तो उन्हें खिलाने के बाद हर बार मसूड़ों को अच्छे से पोंछें। आप अपने नवजात के नाजुक मसूड़ों को साफ करने के लिए अपनी उंगली के चारों ओर गीले कपड़े लपेटे कर ध्यान से पोंछें।

उनके मसूड़ों पर अधिक दबाव न डालें। जैसे ही आपके बच्चे के दांत आ जाते हैं तो दिन में कम से कम दो बार हल्के टूथपेस्ट से ब्रश कराएं। बच्‍चों के दांतों को साफ करने के लिए हमेशा मुलायम टूथब्रश का ही इस्तेमाल करें। साथ ही बार-बार खाने के बाद कुल्ला कराएं।

3. सोते समय बच्चे को दूध की बोतल न दें –

जब आपका बच्चा सोने वाला हो तो उसे दूध से भरी बोतल न दें। चीनी से भरे तरल पदार्थ उनके दांतों पर चिपक जाएंगे और इससे उनके दांत सड़ सकते हैं। आप अपने बच्चे को बिस्तर पर पानी से भरा बोतल दे सकते हैं। उन्हें इसकी आदत न लगाएं। आपको बता दें कि इस तरह की आदत से उनके दांतों का आकार भी बदल सकता है।

4. रात को मीठी दवाइयों से दूर रखें –

बच्चों की दवाइयां आमतौर पर मीठी होती हैं। बच्चा जब इन प्रकार की दवाइयों को खाता है तो वो दांतों और मसूड़ों पर चिपक जाती हैं। इससे कैविटी होने की संभावना बढ़ जाती है।

अस्थमा और दिल की समस्याओं जैसी बीमारियों की दवा लेने वाले बच्चों में अक्सर दांत सड़ने की परेशानी देखी जाती है। यदि आपका बच्चा लंबे समय तक ऐसी दवाइयां ले रहा है तो आपको दांत के डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...