back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Periods में ऐंठन से हो रही दिक्कत, इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगी राहत

पीरिड्स के दौरान बाॅडी में ऐंठन होने लगती है। इसमे आप इन घरेलू उपचार को शामिल कर समस्या से निजात पा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | पीरियड में कई महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। शरीर में ऐंठन से असहनीय दर्द होता है। कई बार दर्द केवल पेट के निचले हिस्से में होता है तो कई महिलाओं को पूरे शरीर में दर्द होता है। कई बार महिलाएं दर्द की दवा खा लेती हैं, हालांकि, ज्यादा पेन किलर खाने का शरीर पर साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं।

रक्तस्राव से पहले होती है ऐंठन

रक्तस्राव होने के एक या दो दिन पहले से ऐठन होने लगती है। जो पेट के निचले या फिर पेल्विक में होती है। इसका दर्द पीठ या फिर जांघों के अलावा ऊपरी भाग में तक आ सकता है। इसके अलावा महिलाओं को थकान भी महसूस होने लगती है। कुछ घरेलू उपाय की मदद से ऐठन को कम करने में मदद मिलती है।

हीट का करें इस्तेमाल

ऐसे कई सारे घरेलू उपचार मौजूद है जिनको मासिकधर्म से ऐठन में राहत मिल सकता है। इनमें सबसे ज्यादा सामान्य और आसान तरीका हीट का इस्तेमाल है। यह तरीका दर्क निवारक दवाओं के लिए कारगर होती है। हीट से मांसपेशियों में होने वाली ऐठन से आराम मिलता है। आपको पेट के निचले हिस्से में हीट लेनी चाहिए। इसमें हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक ऐठन में आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्यूपंक्चर है काफी फायदेमंद

एक्यूपंक्चर पीरियड में होने वाली दिक्कत के लिए असरदार उपाय माना जाता है। इस विधि में पतली सुइयों को शरीर में लगाते हैं। जिससे पीरियड में दर्द कम होने लगता है।

अपना रखें ध्यान

अगर आपको ऐठन हो रही है तो हीट लेने के अलावा आप ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों से बात करें या फिर मूवी देखें और किताबें पढ़ने में ध्यान लगाएं। ऐसा करने से आपका ध्यान बंटना शुरु हो जाता है।

तुलसी के पत्तों का करें सेवन

पीरियड में कई बार ज्यादा दर्द होने लगता है। ऐसे में आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसको चाय में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक वाली चाय ऐंठन से राहत दिलाने में लाभदायक है। इसलिए इनका उपयोग करना भी बेहतर विकल्प हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

पार्लर जैसा गुलाबी निखार अब घर पर! चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, मुलायम और हल्के गुलाबी निखार से दमकता नजर आए। लेकिन रोजाना साधारण साबुन...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...