नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से सफेद बालों की समस्या देखने को मिलती है। सफेद बालों की प्रॉब्लम जेनेटिक भी होती है। लेकिन इसे काला कैसे करना है इसके बारे में पता होना चाहिए जो बिल्कुल नेचुरल होना चाहिए। अगर आप मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट से बालों को काला करते हैं तो बाल डैमेज भी हो जाते हैं। आपको तांबे के बर्तन में रखे हुए तेल की मदद से बालों को काला करना चाहिए।
तांबे के बर्तन में रखा तेल
तांबे के बर्तन में रखा हुआ तेल आपको तीन से चार घंटे के लिए छोड़ देना है। इसके बाद आपको स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक तेल को लगाना है। इस तरह से आपके बालों की अच्छी ग्रोथ होती है और मुलायम और चमकदार बना रहता है।
क्या है फायदे
जब आप तांबे के बर्तन में रखा हुआ तेल बालों में लगती है तो कई सारे फायदे मिलते हैं। जब आप तांबे के बर्तन में पानी रखते हैं तो कॉपर की गुडनेस मिलती है। ठीक इसी तरह से तेल को भी कॉपर की गुडनेस मिल जाती है और यह बालों के लिए फायदेमंद बन जाते हैं। बालों में तेल लगाने से पहले आपको स्कैल्प पर मसाज करना चाहिए। इस तरह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
मिलेगा काला कलर
कॉपर के बर्तन में रखा हुआ तेल आपके बालों को काला बनाने का काम करता है। कॉपर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बालों को मजबूत और नेचुरल कलर देते हैं। इस तरह से आपका सफेद बाल भी बेहद आसानी से काले हो सकते हैं।
बालों का झड़ना
बालों का झड़ना यह एक आम समस्या है लेकिन इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। तांबे के बर्तन में रखा हुआ तेल लगाने से हेयर फॉल की प्रॉब्लम भी नहीं होती है। अगर आपके बालों के गुच्छे टूटकर गिर रहे हैं तो राहत मिलती है।




