नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दादी-नानी के नुस्खों में बताया जाता है कि स्किन केयर का सारा जुगाड़ रसोई के अंदर ही है। ऐसे में चेहरे पर आलू-टमाटर लगाने के नुस्खे इंटरनेट पर खूब देखने को मिलते हैं। फल और सब्जियों को चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए एडवाइस किया जाता है। चलिए जानते हैं कि चेहरे पर आलू लगाने से क्या पिग्मेंटेशन दूर होता है?
आलू के इस्तेमाल से मिलते हैं फायदे
चेहरे पर आलू का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। आलू में कैटेचोल एंजाइम और विटामिन सी होता है जो चेहरे को चमकदार बनाता है। आलू का चेहरे पर इस्तेमाल करने से स्किन प्रॉब्लम्स काफी हद तक नहीं होता है।
नेचुरल टोन
आलू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ट्रेनिंग की प्रॉब्लम को कम कर देते हैं। यह चेहरे पर नेचुरल टोन लाते हैं जिसकी वजह से दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है।
डार्क सर्कल्स
त्वचा में नमी बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, डार्क सर्कल्स को भी दूर करने के लिए आलू इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह से चेहरे से दाग धब्बे ही नहीं बल्कि डार्क सर्कल्स भी आसानी से रिमूव हो जाते हैं।
क्या आलू सच में गोरा करता है चेहरा ?
अब बात आती है कि आलू क्या सच में चेहरे को गोरा करने का काम करता है ? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आलू सीधे तौर पर हमारी त्वचा को गोरा निखार नहीं देता है बल्कि यह त्वचा को साफ कर देता है। यह हमारे चेहरे से दाग धब्बे को दूर कर देता है। इस तरह से हमारा चेहरा थोड़ा ब्राइट नजर आता है।




