back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेहरे पर ग्लो चाहिए? तो फॉलो करें ये 3 साइंटिफिक स्टेप्स – इंस्टा-रेडी लुक अब बस कुछ ही दिनों में!

महंगी क्रीमें नहीं, सही विटामिन, स्किन केयर और सनस्क्रीन है असली फॉर्मूला है जिसे डर्मेटोलॉजिस्ट भी मानते हैं यही है ग्लोइंग स्किन का साइंटिफिक तरीका आइए जानते है इंस्टा-रेडी लुक ।

 नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर कोई चाहता है ऐसा चेहरा जो बिना मेकअप के भी दमकता नजर आए। लेकिन सवाल ये है क्या सच में ऐसा मुमकिन है? जवाब है हां, अगर आप अपने स्किन टाइप को समझें और अपनाएं ये 3 स्टेप्स का ब्यूटी मंत्र, तो खूबसूरत, हेल्दी और इंस्टा-वर्थी ग्लो कोई सपना नहीं रहेगा। आइए जानते है वो स्किनकेयर रुटीन। 

 STEP 1: स्किन को चाहिए ये 3 जरूरी विटामिन

1. विटामिन A – उम्र को रोके, स्किन को बनाए टाइट

यह विटामिन स्किन को अंदर से रिपेयर करता है, कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है और फाइन लाइंस को रोकता है।

कहां से पाएं: पालक, दूध, अंडे की जर्दी, गाजर, पपीता, आम।

2. विटामिन B – स्किन टोन को रखे बैलेंस में

स्किन की नमी बनाए रखता है और डलनेस दूर करता है।

कहां से पाएं: आलू, काले बीन्स, टूना फिश, तरबूज।

3. विटामिन C – नैचुरल ग्लो और कोलेजन बूस्टर

स्किन को देता है ब्राइटनेस और सूरज की किरणों से लड़ने की ताकत।

कहां से पाएं: संतरा, अमरूद, ब्रॉकली, स्ट्रॉबेरी, नींबू।

STEP 2: स्किनकेयर के 3 ज़रूरी स्टेप्स – जो हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद हैं

 1. क्लींजिंग (सफाई)

दिन में दो बार चेहरे को साफ़ करें। स्किन के pH लेवल के अनुसार माइल्ड क्लींजर चुनें।

 2. नॉरिशमेंट (पोषण)

6 से 8 गिलास पानी रोज पिएं। दिन में हल्का और रात में थोड़ा गाढ़ा मॉइश्चराइज़र लगाएं।

 3. प्रोटेक्शन (सुरक्षा)

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। कम से कम SPF 15 वाला सनस्क्रीन चुनें।

 STEP 3: सनस्क्रीन के 3 गोल्डन रूल्स

15–30 मिनट पहले लगाएं – घर से निकलने से पहले ही सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

री-एप्लाई करना ना भूलें – पसीना, धूल या पानी से असर कम हो सकता है, इसलिए हर 2–3 घंटे में दोबारा लगाएं।

ब्रॉड स्पेक्ट्रम + सही SPF चुनें – UVA और UVB दोनों से सुरक्षा चाहिए तो “ब्रॉड स्पेक्ट्रम” और कम से कम SPF 15 वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें।SPF 15 यानी आपकी स्किन को 300 मिनट तक सनबर्न से सुरक्षा मिलती है। यानी पूरे दिन के लिए सुरक्षा, बिना झंझट। अब खूबसूरत स्किन पाने के लिए ना ज़रूरत है कॉम्प्लिकेटेड रूटीन की, ना एक्सपेंसिव प्रोडक्ट्स की। सिर्फ 3 स्टेप्स में सही न्यूट्रिशन, स्मार्ट स्किनकेयर और सन प्रोटेक्शन आपकी स्किन खुद बोलेगी, ग्लो हो तो ऐसा!

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵