back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय आपकी रसोई की सब्जियां ही त्वचा की प्राकृतिक चमक और स्वास्थ्य का राज हैं। टमाटर, आलू, चुकंदर, खीरा और गाजर का रस चेहरे के लिए रामबाण है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती आपकी त्वचा को मिलने वाले पोषण पर निर्भर करती है। सब्जियां विटामिन और मिनरल्स का खजाना होती हैं, और यही आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक का राज हैं। अगर आप थोड़ा ध्यान दें, तो आपकी रसोई ही आपकी स्किन केयर लैब बन सकती है। यहां पिंपल्स से राहत, दाग-धब्बों में कमी और ताजगी पाने के तरीके छुपे हैं।

अपनी डाइट में भरपूर सब्जियों को शामिल करना पहला कदम है, लेकिन कुछ सब्जियों का रस सीधे चेहरे पर लगाने से भी अद्भुत परिणाम मिलते हैं। त्वचा के लिए विटामिन A, C और E बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स दोनों त्वचा की सेहत के लिए जरूरी हैं। उदाहरण के तौर पर, विटामिन C की कमी से त्वचा डल दिखती है और घाव धीरे भरते हैं, जबकि विटामिन B की कमी से लाल धब्बे और चकत्ते बन सकते हैं। साथ ही, विटामिन E त्वचा को पोषण देने और उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी सब्जियों का रस आपकी त्वचा को खिलने और स्वस्थ बनाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

टमाटर: दाग-धब्बों का प्राकृतिक हल

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन या सूर्य की वजह से टैनिंग हो गई है, तो टमाटर का रस इसका प्राकृतिक समाधान बन सकता है। टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन C और अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर तक साफ और ताजगी भरी बनाते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट सुपर्णा त्रिखा की सलाह के अनुसार, आप घर पर इसे ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं:- 

– एक पके हुए टमाटर का रस निकालें।

– इसमें 1 चम्मच दही और थोड़ी शहद मिलाएं।

– इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें।

– फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा को दाग-धब्बों में कमी और प्राकृतिक निखार मिलने लगेगा।

https://www.instagram.com/suparnatrikha/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b527fd07-04b2-4a5d-89e1-a6c86c5c9c4b

टमाटर से पोर्स होंगे कसाव वाले

खुले पोर्स चेहरे की त्वचा को डल और थकी हुई दिखा सकते हैं। लेकिन टमाटर इसमें मदद कर सकता है और पोर्स को टाइट बनाने में असरदार है। इस सरल उपाय से त्वचा में ताजगी और निखार आएगा।

इसे ऐसे करें उपयोग:-

– एक टमाटर को बीच से काटकर थोड़ी देर के लिए फ्रीज में रख दें।

– लगभग 30 मिनट बाद इसे सीधे चेहरे पर हल्की मसाज करें।

– अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो मसाज से पहले टमाटर पर थोड़ा नींबू का रस डाल लें।

आलू का रस: चेहरे की प्राकृतिक चमक के लिए

अगर आप अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं और टैनिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आलू का रस एक बेहतरीन उपाय है। आलू त्वचा को अंदर से पोषण देता है और रंगत को सुधारने में मदद करता है।

इस्तेमाल करने का तरीका:- 

– एक आलू का रस निकालें और सीधे चेहरे पर लगाएं। या फिर आप इसे और प्रभावी बनाने के लिए चावल का आटा, हल्की मात्रा में हल्दी, टमाटर का रस और गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।

– इस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर रखें और फिर सामान्य पानी से धो लें।

– हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा में प्राकृतिक निखार और चमक आए।

चुकंदर: चेहरे पर लाए प्राकृतिक गुलाबी निखार

बीटरूट यानी चुकंदर न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपकी त्वचा में भी जादू कर सकता है। इसकी मदद से चेहरे को गुलाबी और ताजगी भरी चमक मिलती है।

इस्तेमाल करने के तरीके:- 

– चुकंदर का रस निकालकर सीधे चेहरे पर हल्की मसाज करें।

– नारियल तेल में चुकंदर मिलाकर इसे लिप बाम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

– अगर स्किन को रेडिएंट बनाना है, तो दही, बेसन, चुकंदर का पेस्ट और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर फेस पैक तैयार करें और 15–20 मिनट के लिए लगाएं।

खीरा: त्वचा के लिए प्राकृतिक हाइड्रेशन

जैसे ही गर्मी बढ़ती है, खीरा भी हमारी रसोई में आम हो जाता है। खीरा न सिर्फ त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, बल्कि सूजन और काले घेरे कम करने में भी मदद करता है।

इस्तेमाल करने के तरीके:-

– आंखों के नीचे पफीनेस या थकान महसूस हो तो खीरे को कद्दूकस करके पलकों पर 10–15 मिनट के लिए रखें।

– खीरे का रस सीधे चेहरे पर लगाएं, जिससे त्वचा में ताजगी और नमी बनी रहती है।

– चाहें तो खीरे के रस को टमाटर के रस के साथ मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें, यह स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

गाजर का रस: त्वचा के लिए विटामिन ए का खजाना

सर्दियों में गाजर सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बेहतरीन है। यह विटामिन ए का शानदार स्रोत है और एक्ने कम करने, स्किन को रेडिएंट बनाने और पोर्स को कसाव देने में मदद करता है।

इस्तेमाल करने के तरीके:-

– गाजर का रस निकालकर इसमें थोड़ी शहद मिलाएं और सीधे चेहरे पर लगाएं।

– गाजर के पेस्ट में बेसन और हल्की मात्रा में हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

– अगर स्किन को अतिरिक्त निखार और ठंडक चाहिए, तो गाजर के रस में दही और चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर 15–20 मिनट के लिए लगा

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...