नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर महिला चाहती है कि उनकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और साफ सुथरी रहे। महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए मार्केट के महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इनका कोई असर नजर नहीं आता। अगर आप भी त्वचा संबंधित परेशानियों का सामना कर रही हैं तो एक ऐसा तेल है जो आपकी इन सभी परेशानियों को दूर कर देगा। अगर आपकी त्वचा पर कील, मुहांसे और पिंपल्स जैसी समस्या हो रही है तो आपको नीम का इस्तेमाल करना चाहिए।
क्या है तरीका
अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसके लिए चेहरे को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब एक कटोरी में दो चम्मच नीम का तेल ले लीजिए इस कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। आपको यह नीम का तेल रात भर लगा कर रखना है और सुबह उठने के बाद गर्म पानी से चेहरा धो लेना है। इस तरह से पिंपल्स दाग धब्बे आसानी से गायब हो जाएंगे।
विटामिन ई कैप्सूल
नीम के तेल के साथ आपको विटामिन ए के कैप्सूल से अपने चेहरे की मालिश करनी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको नीम के तेल में विटामिन ई का कैप्सूल मिल लेना है। नहाने से आधे घंटे बाद आपको यह चेहरे पर अप्लाई करना है। इस तरह से आपके चेहरे को अच्छा फायदा मिलता है।
क्या मिलेंगे फायदे
चेहरे पर नीम का तेल लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स आसानी से खत्म हो जाएंगे। नीम के तेल में फैटी एसिड एंटीबैक्टीरियल एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके चेहरे को फायदा पहुंचाते हैं।
दाग-धब्बे हटाएगा नीम का तेल
नीम चेहरे की किसी भी समस्या को आसानी से खत्म कर देता है। इस समय मानसून का समय चल रहा है चेहरे पर दाग धब्बे दाने निकलने लगते हैं नीम के तेल के इस्तेमाल से ऐसा नहीं होता। नीम का तेल इस्तेमाल करने से चेहरा एकदम साफ सुथरा रहता है।




