नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर मार्केट में मिलने वाली मिठाइयों की बात करें तो केवल इतना अनुमान लगाया जा सकता है की यह मिलावटी होती हैं। अब ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें हिंदुओं के आस्था के केंद्र Tirupati Balaji Mandir में जानवरों की चर्बी से बना लड्डू पाया गया है। वहीं, यह प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाता है। बता दें कि, लड्डुओं में Animal Fat और घी में मछली के तेल का इस्तेमाल किया गया था। इन लड्डुओं को लेकर इनकी शुद्धता और पवित्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में आप मार्केट में मिलने वाले जानवरों की चर्बी से बने लड्डू खरीदने की बजाय घर पर ही इस Recipe से बना सकते हैं। भगवान को भोग लगाने के लिए आप पवित्र तरीके से इस लड्डू को घर पर तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
- बेसन – 2 कप
- घी – 1 कप
- पीसी हुई चीनी – 1 कप
- इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- मेवा
- बादाम
- काजू
- पिस्ता
विधि
- लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले एक तवे या कड़ाई में घी डालकर इसे थोड़ा गरम कर लीजिए। इसके बाद बेसन डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए। ध्यान रहे की आपको बेसन लगातार चलाते रहना है नहीं तो यह जल जाएगा।
- जब बेसन भून जाएगा तो खुशबू आने लगेगी। बेसन को अच्छी तरह भुनने में 20 मिनट लग सकता है। अब इसके बाद बेसन में मेवे मिला दीजिए अब कुछ मिनट तक भूनें।
- अब 5 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिए। अब इस मिश्रण में पीसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिला दीजिए। जब यह ठंडा हो जाएगा तो आप हाथ से गोल-गोल लड्डू का आकार दे पाएंगे।
- इस तरह से आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार हो जाएंगे। यह ऐसी पवित्र विधि है जिससे लड्डू बनाने के बाद आप भगवान को भोग लगा सकते हैं।




