back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Split Ends से राहत दिलाने काम आएगें ये घर में मौजूद सामान, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

दो मुंहे बाल आना ऐसी दिक्कत है जो लड़कियों से बेहतर आखिर कौन जान सकता है। ऐसे में दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने अपनांए ये कारगर उपाय।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बदलते मौसम की वजह से आजकल त्वचा संबंधी परेशानियां होना आम सा हो गया है, जिसमें अक्सर हम त्वचा का ध्यान रखते-रखते बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसमें बालों का झड़ना, रूखापन और साथ ही बाल नीचें की सिरे से दोमुंहे होने लगते हैं, जिसकी वजह से इनकी ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से बिना पैसे खर्च किए राहत पाना चाहते है तो अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे। 

बालों के रूखेपन दोमुहं आने का कारण

बता दे, बालों के रूखेपन की वजह से ही बाल अक्सर झाड़ी जैसे दिखने लगते है जिसमें बाल नीचे से दोमुंहे होने लगते है। जो लड़कियों ने किसी न किसी उम्र में तो जरूर झेली होगी। इसका मुख्‍य कारण गर्मी, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और सही केयर ना होना तो बाल के दो मुंह निकलने लगते है। इसके अलावा बालों में सही से तेल ना लगाना, गर्म पानी से सिर धोना, बाल ना कटाना, जरूरत से ज्यादा बालों में कलर कराना दोमुंहे बालों की वजह बनता है। ऐसे में बालों को फिर से ठीक करने और खूबसूरत बनाने में आपके ये सात टिप्स बेहद काम आ सकते है। आइए जानते है वो कारगर टिप्स। 

दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने घरेलू नुस्खे.

-दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने एक कटोरी में दही लेकर उसमें शहद, ऑलिव ऑयल और अंडे का पीला भाग मिलाकर मास्क तैयार करे। इस मास्क को पूरे सिर में अच्छी तरह 20 मिनट लगाकर सिर धो लें। 

-पपीता फल जिसका दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने आसान नुस्खा है, पपीते के गुदे यानी पेस्ट को दही में मिलाकर 30से 40 मिनट तक रखने से दोमुंहे बालों की दिक्कत दूर होती है। 

-बाल धोने से 2 घंटे पहले नारियल का तेल बालों पर लगा ले फिर स्टीम लेकर बाल धो ले इससे दोमुंहे बाल ठीक होते है। 

-ताजा या मार्केट बेस्ड एलोवेरा जेल को लेकर करीब 30-45 मिनट बालों में लगाकर बाल धोने से भी दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है। 

-बालों को जरूरत से ज्यादा धोने रगड़ने से बाल डैमेज और दोमुंहे होने लगते है। इसलिए हफ्तें में दो से तीन बार ही बाल धोने चाहिए। 

-वहीं तीन महीने के बीच में बालों को ट्रिम कराते रहना चाहिए। इससे बालों के दोमुहें हटकर ग्रोथ अच्छी होती है। 

 

-बालों को प्रोटीन देनेवाले अंडे का पीला भाग लगाने से दोमुंहे बालों की दिक्कत ठीक हो जाती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...