नई दिल्ली, ताज़ा खबर। मौसम में बदलाव होने का असर हमारी त्वचा पर साफ नजर आने लगता है। खासकर मानसून के समय में चेहरे पर फुंसियां निकलने लग जाती है। अपने चेहरे को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए और खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए तुलसी का फेस पैक जरूर लगाएं। तुलसी का पौधा चेहरे से मुंहासे, पिंपल्स और झुर्रियों की समस्या को आसानी से खत्म कर देता है। तुलसी में विटामिन सी, बीटा केराटिन और एंटी फिलामेंट्री गुण होते हैं। मानसून में त्वचा को साफ-सुथरा और गोरा बनाने के लिए तुलसी का फेस पैक जरूर ट्राई करें।
नीम और तुलसी
तुलसी का फेस पैक बनाने के लिए आपको नीम और तुलसी के पत्ते को पीस लेना है। इसके बाद इसमें लॉन्ग को कूटकर डाल दीजिए। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। त्वचा संबंधित परेशानियां आसानी से खत्म हो जाएगी।
तुलसी और हल्दी
मानसून के समय में त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी और हल्दी का फेस पैक तैयार करें। इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीस लीजिये और एक चुटकी हल्दी पाउडर डाल दीजिए इसके साथ गुलाब जल मिक्स कर दीजिए। इस तरह से एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार हो जाएगा।
तुलसी और बेसन
मानसून में तुलसी और बेसन का फेस पैक चेहरे पर होने वाली सभी परेशानियों को खत्म कर देता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीस लीजिये और इसमें बेसन मिक्स कर दीजिए। इस तरह से एक सॉफ्ट फेस पैक तैयार हो जाएगा और इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




