back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips : बिना मेकअप पाए नैचुरल ग्लो, सिर्फ बदलनी होगी ये आदतें और चेहरा खुद-ब-खुद चमकने लगेगा

चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो पाने के लिए भारी मेकअप जरूरी नहीं है, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव ज्‍यादा जरूरी है। जिससे आपके चेहरे में प्राकृतिक चमक आएगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हर दिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और भारी मेकअप का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर चेहरे पर वैसा ग्लो नहीं दिखता, तो हो सकता है कि आपकी स्किन को बाहर से नहीं, अंदर से सफाई की जरूरत हो। ब्यूटी एक्सपर्ट चांदनी के अनुसार, प्राकृतिक चमक पाने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। जब शरीर अंदर से साफ होता है, तभी स्किन हेल्दी दिखती है और बिना मेकअप भी चेहरा दमकने लगता है। अगर मेकअप करना भी चाहें, तो वह और भी बेहतर दिखेगा। चलिए जानते हैं वो 5 आसान आदतें, जिन्हें अपनाकर आप पा सकते हैं चांद सी दमकती त्वचा, वो भी बिना महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट के।

स्किन पर चाहिए नेचुरल ग्लो, तो अपनाएं ये आसान उपाय

एक्‍सपर्ट की बताती हैं कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए केवल कॉस्मेटिक्स काफी नहीं हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट और डेली हैबिट्स पर भी ध्यान देना होगा। जंक फूड, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। घर का बना, साफ और संतुलित भोजन ही लें। जब पेट साफ रहेगा और शरीर में इंफ्लेमेशन नहीं होगी, तब स्किन पर खुद-ब-खुद फर्क दिखेगा। इससे स्किन में बनने वाला अतिरिक्त तेल भी कम होगा और मुंहासों से राहत मिलेगी। हर दिन कम से कम 3 लीटर साफ पानी पीएं। पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और स्किन को अंदर से पोषण देता है। हाइड्रेशन बढ़ेगा तो चेहरे की रंगत भी निखरेगी और नेचुरल ग्लो नजर आने लगेगा।

चेहरे की सफाई और व्यायाम

अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बिना मेकअप के भी नेचुरल ग्लो नजर आए, तो सिर्फ क्रीम या फेसवॉश पर निर्भर न रहें। चेहरे की नियमित सफाई बेहद जरूरी है, लेकिन ज्यादा केमिकल वाले फेसवॉश या क्रीम का बार-बार इस्तेमाल करने से बचें। दिन में सिर्फ दो बार सुबह और शाम हल्के फेसवॉश या सल्फेट-फ्री हैंडमेड साबुन से चेहरा धोना काफी है। इससे त्वचा का नैचुरल ऑयल बना रहेगा और स्किन ड्राई नहीं होगी। इसके साथ ही, अपनी डेली लाइफ में कोई न कोई व्यायाम जरूर शामिल करें। चाहे वो योग हो, हल्का दौड़ना हो या सिर्फ आधे घंटे की वॉक। यह आपकी स्किन के लिए चमत्कार कर सकता है। व्यायाम से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे स्किन को जरूरी पोषण मिलता है और धीरे-धीरे चेहरा अंदर से चमकने लगता है।

ये जरूरी बातें भी ध्‍यान रखें

अपने गंदे हाथों से चेहरे को बार-बार छूना सबसे बड़ी गलती है जो स्किन प्रॉब्लम्स को जन्म देती है। हमारे हाथ कई जगहों पर जाते हैं और उनमें हमेशा बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं। जब हम बिना हाथ धोए बार-बार चेहरे को छूते हैं, तो ये बैक्टीरिया स्किन पर पहुंच जाते हैं, जिससे पिंपल्स, रैशेज और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक हवा और सुबह की हल्की धूप भी आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना कम से कम 10 मिनट चेहरे को हल्की धूप दें, इससे विटामिन D मिलेगा और आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी। इतना करने के बाद आप देखेंगे कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा और मेकअप की जरूरत कम हो जाएगी। पार्टी या खास मौकों पर बस थोड़ा सा पाउडर लगाएंगे तो आप खूबसूरत दिखेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...