नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं के लिए खूबसूरत दिखना बहुत जरूरी होता है वह अपनी खूबसूरती के लिए मार्केट के कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, जब बात एक नई नवेली दुल्हन की हो तो उनके लिए अपनी शादी वाला दिन बेहद खास होता है। शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए आपको कुछ दिन पहले से ही कुछ इस तरह का स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। शादी वाले दिन आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा और मेहमानों की नजर आपसे नहीं हटेगी। इसके लिए आपको किसी केमिकल केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है नेचुरल टिप्स आपकी खूबसूरती बरकरार रखेंगे।
क्लींजिंग
आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में डीप क्लींजिंग को शामिल करना होगा। यह आपके चेहरे को अंदर से खूबसूरत बनाने का काम करता है। चेहरे से धूल, मिट्टी को हटाता है। आपको अपने चेहरे के लिए सल्फेट फ्री जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से चेहरा क्लीन ही नहीं होगा बल्कि नेचुरल तरीके से ग्लोइंग भी बनेगा।
एक्सफोलिएट है जरूरी
शादी के कुछ दिन पहले से ही आपको अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए। इसके लिए आप किसी भी तरह के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आपको घर पर बने हुए स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी त्वचा से डेड सेल्स को रिमूव कर देती है।
हाइड्रेट
अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आपको डीप क्लीनिंग की जरूरत है। त्वचा में नमी को बरकरार रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें स्किन केयर के लिए यह एक नेचुरल तरीका है। इसके लिए आपको रोजाना खूब पानी पीना चाहिए चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ेगा।
फेस मास्क
शादी के कुछ दिन पहले से आपको चेहरे पर मास्क अप्लाई करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा टाइट रहती है और खूबसूरत दिखती है। शादी वाले दिन आप बेहद खूबसूरत भी नजर आती हैं। इसके अलावा आपको अपनी नींद पूरी करनी है इससे चेहरे पर रिफ्रेशमेंट बनी रहती है।




