नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पर्यावरण में कई तरह के बदलाव होते हैं जो हमारे जीन पर भी आसान डालते हैं। इस वजह से कई तरह के अनुवांशिक रोग पैदा होते हैं जिनमें से एक सिकल सेल एनीमिया भी है।
इस कंडीशन में व्यक्ति के रेड ब्लड सेल्स एक हंसिये के आकार के बन जाते हैं। इसकी वजह से शरीर के अलग-अलग हिस्से में खून के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है और उसकी वजह से कई बार तेज़ दर्द के दौरे पड़ते हैं। सिकल सेल एनिमिया का कोई इलाज नहीं है, हालांकि, सही खानपान और दिनचर्या से इसे मैनेज किया जा सकता है।
हाइड्रेशन
जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है तो डिहाइड्रेशन हो जाता है जिसकी वजह से लोग सिकल सेल एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी में किडनी यूरिन पर फोकस नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से पानी की कमी हो जाती है। इस प्रोसेस को ठीक करने के लिए आपको पूरे दिन में 8 ग्लास पानी पीना चाहिए।
प्रोटीन रिच फूड
शरीर में प्रोटीन रिच फूड की कमी व्यक्ति को कुपोषण का शिकार बना सकती है। डाइट में आपको प्रोटीन के स्रोत मछली, पोल्ट्री, दाल, बीन्स, अंडे से मिलेंगे। प्रोटीन और मैक्रोन्यूट्रिएंट से भरा डाइट आपको हेल्दी रखता है।
आयरन और जिंक
आयरन ब्लड सेल्स को बनाने में बहुत जरूरी होता है। इसलिए जरूरी है कि आपको अपनी डाइट में आयरन रिच फूड सीप, नट्स, लीन मीट को शामिल कर लेना है। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में जिंक भी शामिल कर लेना चाहिए। एनीमिया से पीड़ित लोगों को डाइट आयरन और जिंक की कमी पूरी करने से बीमारी से राहत मिलेग।
फोलिक एसिड
रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने के लिए फोलिक एसिड की बहुत जरूरत होती है। यह एनीमिया को कंट्रोल करने के साथ-साथ सिकल सेल से पीड़ित लोगों के ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है। इसमें आपको हरी पत्तेदार सब्जियों अंडे, खट्टे फल, फलियां, ब्रोकली और शतावरी जैसी चीजें खानी चाहिए।





