नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों के मौसम में बालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें बाल रूखे बेजान और कमजोर हो जाते हैं। बालों की देखभाल के लिए लोग नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग बालों में मेहंदी लगाते हैं ताकि सफेद बालों को छुपाया जा सके। वहीं, सर्दियों के मौसम में इसे लगाना चाहिए या नहीं यह अभी भी कंफ्यूजन बना हुआ है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में बालों में मेहंदी नहीं लगना चाहिए। अगर आप लगा भी रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ड्राई हेयर
सर्दियों के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने से बाल रूखे सूखे और बेजान हो जाते हैं। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है जो बालों की नमी को छीन लेती है और बाल सुख जाते हैं।
लग सकती है ठंड
बालों में मेहंदी लगाने से आपको सर और शरीर में ठंडक महसूस होती है जो आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में आपको सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ड्राई स्कैल्प
सर्दियों के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने से आपके स्कैल्प ड्राई हो जाते हैं और इस वजह से डेंड्रफ की प्रॉब्लम होने लगती है। कोशिश करें कि सर्दियों के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने से बचें।
बाल झड़ना
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं चलने के साथ-साथ बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में मेहंदी का इस्तेमाल करना बालों के लिए खतरनाक हो सकता है इससे आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
मेहंदी लगा रही हैं तो रखें इन बातों का ध्यान
- सर्दियों के मौसम में अगर मेहंदी लगा रही है तो आपको मेहंदी के अंदर दही शहद या फिर नारियल का तेल मिल लेना चाहिए।
- मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए आपको ठंडा पानी का नहीं बल्कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
- सर्दियों के मौसम में मेहंदी को बालों पर ज्यादा समय के लिए ना रखें इससे आपको ठंड लग सकती है और बाल कमजोर हो जाते हैं।
- मेहंदी लगे हुए बालों को धोने के लिए आपको सबसे पहले तेल लगा लेना चाहिए स्कैल्प पर मसाज करनी चाहिए। इस तरह से बालों को नमी मिलती है इसके बाद बाल धोएं।




