नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं की खूबसूरती बालों से होती है। आजकल ज्यादातर दो मुंहे बालों की समस्या बनी रहती है। अक्सर महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखते रखते बालों का ध्यान रखना भूल जाती है। अगर आपको भी दो मुंहें बालों की समस्या है तो केमिकल प्रोडक्ट बिल्कुल इस्तेमाल ना करें। घरेलू तरीके से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बालों का रूखापन या फिर सफेद बालों की समस्या भी इन तरीकों से ठीक हो सकती है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ दो मुंहे बालों की समस्या को भी खत्म करता है। नारियल का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और नमी को लॉक करता है जिससे दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाती है। बालों को धोने से पहले आपको जड़ों में नारियल का तेल लगाना चाहिए।
अंडे का मास्क
अगर आप बालों की अच्छी ग्रोथ और दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाना है तो अंडे का हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। आपको अंडे का पीला भाग अच्छी तरह से जैतून के तेल में मिक्स करना है अब इसमें थोड़ा सा शहद मिला लेना है। इसके बाद आपको यह हेयर मास्क 30 मिनट तक बालों में रखना है फिर बालों को धो देना है।
एलोवेरा जेल
बालों के लिए एलोवेरा जेल भी बहुत फायदेमंद है। आप इसे बालों के सिरों पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक के लिए छोड़ दीजिए। जब समय पूरा हो जाए तो बालों को धो लीजिए इससे दो मुंहे बालों की समस्या आसानी से खत्म हो जाएगी।
शहद
शहद हमारी स्किन केयर के लिए भी बहुत फायदेमंद है लेकिन यह बालों की मरम्मत भी बेहद अच्छी तरह से करता है। शहद को एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर माना जाता है जो बालों को नमी देता है। शहद आपके बालों को सॉफ्ट और शायनी बनाता है साथ ही दो मुंह बालों की समस्या से छुटकारा दिलाता है।




