back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदूषण से चेहरे की चमक हुई फीकी? अपनाएं ये 6 आसान स्किन केयर टिप्स

बढ़ता प्रदूषण त्वचा की चमक और नमी छीन रहा है, लेकिन सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर चेहरे को ग्लोइंग और स्वस्थ रखा जा सकता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों और स्वास्थ्य के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा रहा है। दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में धुआं, धूल और जहरीली हवा के कारण त्वचा डली, रूखी, बेजान और मुंहासों वाली हो रही है। महंगी क्रीम और सनस्क्रीन केवल कुछ समय के लिए सुरक्षा देती हैं, लेकिन सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और ग्लोइंग रख सकती हैं।

1. सुबह चेहरा धोकर मॉइश्चराइज़र लगाएं

सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं और फिर मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें। इससे त्वचा सॉफ्ट, खिली-खिली और हाइड्रेटेड रहती है, और गंदगी जमा नहीं होती। यह रोज़ाना की सबसे महत्वपूर्ण आदत है, जिससे प्रदूषण के दुष्प्रभाव कम होते हैं।

2. सनस्क्रीन लगाना न भूलें

प्रदूषण त्वचा को डिहाइड्रेट और डल कर सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। हल्की सनस्क्रीन घर में भी लगाई जा सकती है। यह त्वचा को प्रदूषण के महीन कणों से बचाती है और पोर्स को साफ रखती है।

3. फेस को कवर करें और मॉइश्चराइज़र रिपीट करें

अगर आप ज्यादा समय बाहर रहती हैं, तो फेस को हल्के स्कार्फ या मास्क से कवर करें। बीच-बीच में फेस सीरम या मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें। लिप बाम भी साथ रखें ताकि होंठ रूखे न हों।

4. हल्का मेकअप ही करें

भारी मेकअप से प्रदूषण के कण पोर्स में जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए हल्का मेकअप करें। यह त्वचा को जवां रखने और प्रदूषण से बचाने में मदद करता है।

5. विटामिन C और पानी

त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए विटामिन C युक्त फल और सब्जियां अपनी डायट में शामिल करें। खूब सारा पानी पीना भी जरूरी है। विटामिन C स्किन को ग्लोइंग बनाता है और कोलेजन बूस्ट करता है।

6. घर आने के बाद नाइट स्किन केयर फॉलो करें

घर आने के बाद फेस धोएं और रात में मेकअप हटाकर नाइट स्किन केयर अपनाएं। कच्चा दूध या हल्का क्लेंज़र लगाएं, गुनगुने पानी से धोकर मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें। इससे त्वचा सॉफ्ट और स्वस्थ बनी रहती है।

बढ़ता प्रदूषण त्वचा को प्रभावित करता है, लेकिन सही स्किन केयर रूटीन और साधारण सावधानियों से आप अपनी त्वचा की चमक, सॉफ्टनेस और जवानी को बरकरार रख सकती हैं। रोजाना मॉइश्चराइज़, सनस्क्रीन, हल्का मेकअप, विटामिन C युक्त आहार और नाइट स्किन केयर को अपनाकर आप प्रदूषण के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रह सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...