नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जिस तरह से मां अपने बच्चों की पसंद नापसंद के बारे में अच्छी तरह से जानती है, इस तरह से बच्चे भी अपनी मां की पसंद नापसंद के बारे में जानते हैं। अगर आपकी मम्मी को फैशनेबल मदर है तो उनके लिए उनका पसंदीदा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। मां को ज्यादातर रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें ज्यादा पसंद आती है जिसमें से एक हैंडबैग भी है। अगर आप इस मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मम्मी को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, तो कई तरह के हैंडबैग के आईडियाज दिए गए हैं इनमें से एक भी अगर आप अपनी मम्मी को गिफ्ट करें तो वह खुशी से झूम उठेगी।
लेदर बैग
अगर आपकी मम्मी वर्किंग वुमन है तो उनके लिए लेबर बैग बेस्ट गिफ्ट रहेगा। यह ऑफिस के आउटफिट से आसानी से मैच हो जाता है और पूरे लुक को कंप्लीट बना देता है। मार्केट में आपको लेदर बैग्स के कई सारे कलेक्शंस मिल जाएंगे जो अच्छी क्वालिटी के होते हैं।
स्टोन हैंडबैग
अगर आपकी मम्मी को चमक-दमक वाली चीज पसंद है, तो आप उन्हें स्टोन वर्क वाला हैंडबैग गिफ्ट करें। मदर्स डे के दिन किस तरह का गिफ्ट देखने के बाद आपकी मम्मी की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। स्टोन वर्क वाला हैंडबैग लेने के लिए आप ऑफलाइन मार्केट करें क्योंकि इसमें आपको कई सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं।
शोल्डर बैग
शोल्डर बैग की बात करें तो यह वर्किंग वूमंस के लिए काफी अच्छा होता है इसमें सभी जरूरत के सामान आसानी से फीट हो जाते हैं। इसके अलावा इसमें कोई डिफरेंट कलर्स भी अवेलेबल होते हैं आपकी मम्मी का फेवरेट कलर वाला हैंडबैग आप परचेस कर लीजिए।
पोटली बैग
अगर आपकी मम्मी ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही है, तो उनके लुक में पोटली बैग चार चांद लगा देगा। मदर्स डे के दिन अगर आप अपनी मम्मी को इस तरह का तोहफा गिफ्ट करते हैं तो उनकी एक अलग ही खुशी देखने को मिलेगी। आपकी मम्मी को जो रंग पसंद हो पोटली बैग की खरीदारी उसी हिसाब से करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




