नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मदर्स डे का दिन हर किसी के लिए खास होता है क्योंकि हमारी मां अपनी रोजमर्रा की जिंदगी परिवार का ख्याल रखने में ही निकाल देती है। परिवार के आगे वह अपने बारे में नहीं सोच पाती ऐसे में मदर्स डे का खास दिन आप आपकी मां के लिए स्पेशल बना सकते हैं। अगर आपने मदर्स डे की प्लानिंग अभी तक नहीं की है तो मां के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीता में और उन्हें वीकेंड ट्रिप पर लेकर जाएं।
कर्नाटक, कुर्ग
मदर्स डे के खास मौके पर आप अपनी मम्मी के साथ कर्नाटक राज्य के पूर्व हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां पर आपको राहत मिलेगी साथ ही यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थल भी देखने का मौका मिलेगा। यहां की हरी-भरी वादियां काफी मशहूर हैं प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।
तमिलनाडु, ऊटी
मदर्स डे के दिन मां को स्पेशल फील करने के लिए आप उन्हें सरप्राइज के तौर पर उठे घुमाने ला सकते हैं। यह ट्रिप मम्मी के लिए खुशियों भरा रहेगा यहां की पहाड़ियों में बसा सुरम्य हिल स्टेशन काफी खूबसूरत है यहां के चाय के बागान और शांत झीलें आपका मन मोह लेगी। इसके अलावा आप अपनी मम्मी के साथ ऊटी झील, बोटैनिकल गार्डन, पाइकारा झरना जैसे खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं आपकी मां यहां की एक्टिविटीज को काफी एंजॉय भी करेंगे।
हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में शिमला और मनाली हिल स्टेशन काफी फेमस है यह लोगों की पहली पसंद है। यहां पर आप मदर्स डे का दिन स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं यहां का शांत वातावरण और ठंडी जगह मां को बेहद पसंद आएगा। अपनी मां के साथ मदर्स डे का खास पल बिताने के लिए आप कुफरी ही ढूंढ सकते हैं। यहां का मौसम काफी ठंड और सुहावना होता है।
ऋषिकेश
मदर्स डे के खास मौके पर आप चाहे तो अपनी मां को धार्मिक स्थल ऋषिकेश घूमने ले जा सकते हैं। यहां के पवित्र मंदिर के दर्शन करने के बाद मां का मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा यहां की गंगा किनारे की आरती सुकून देती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




