तमिलनाडु की इन जगहों को स्वर्ग से सुंदर बताते हैं ट्रैवल प्रेमी, जरूर बनाएं प्लान

Anzar Hashmi

दक्षिण भारत में स्थित, तमिलनाडु अपनी समृद्ध संस्कृति, भाषा और परंपराओं को लेकर पूरे देश में मशहूर है। तमिलनाडु का इतिहास 5,000 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है।

Travel Tips | Pixabay

तमिलनाडु की संस्कृति विविध और जीवंत माना जाता है। यह राज्य अपनी तमिल भाषा, संगीत, नृत्य, कला और साहित्य के लिए दुनिया भर में मशहूर है। तमिलनाडु में कई लोकप्रिय त्योहार मनाया जाता है।

Travel Tips | Pixabay

जिनमें पोंगल, दीपावली और नवरात्रि भी मौजूद है। यहां घूमने के लिए कई जगहें शामिल है। लेकिन यहां पांच सबसे शानदार जगह मानी जाती है। जो स्वर्ग से भी बेहतर मानी जाती है।

Travel Tips | Pixabay

ऊटी नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित एक हिल स्टेशन माना जाता है। जो अपनी शांत झीलों, हरे-भरे चाय के बागानों और मनोरम दृश्यों के लिए काफी मशहूर है। ऊटी में घूमना है तो आप झील, बोटेनिकल गार्डन, डोडाबेट्टा पीक और ऊटी बोट हाउस शामिल है।

Travel Tips | Pixabay

कन्याकुमारी भारत का दक्षिणी सिरा है और यह तीन महासागरों- अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी के संगम के लिए मशहूर माना जाता है। ये एक जाना माना पर्यटन स्थल है और घूमने के लिए कई जगह शामिल है।

Travel Tips | Pixabay

महाबलीपुरम एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपने प्राचीन मंदिरों और स्मारकों के लिए जाना जाता है। यह शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और यहां घूमने के लिए लिए कई जगह भी मौजूद है।

Travel Tips | Pixabay

चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी के लिए मशहूर है और यह एक जीवंत महानगर भी है। यह शहर अपने समुद्र तटों, मंदिरों और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। चेन्नई में घूमने के लिए कुछ लोकप्रिय स्थानों में मरीना बीच, फोर्ट सेंट जॉर्ज और अन्ना मेमोरियल भी मौजूद है।

Travel Tips | Pixabay

मदुरै एक प्राचीन शहर है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को लेकर काफी मशहूर है। यह शहर मीनाक्षी अम्मन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो देवी पार्वती को समर्पित किया गया है।

Travel Tips | Pixabay