नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम चाहे कैसा भी हो त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि त्वचा से जुड़ी कई ऐसी परेशानियां है जो किसी भी मौसम में लगी रहती है। गर्मियों के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए स्किन केयर रूटीन अलग रहा।अब मानसून के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बरसात के मौसम में चेहरे पर एलर्जी, दाने, खुजली जैसी परेशानियां होती है इन सभी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपना स्किन केयर रूटीन सही रखना होगा।
क्लींजर
मानसून के समय में त्वचा का ध्यान रखने के लिए क्लींजर बहुत जरूरी है। आपको एक अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करना होगा जिसकी क्वालिटी अच्छी हो और आपकी त्वचा की गंदगी को अच्छे से साफ करे। एक अच्छा क्लींजर इस्तेमाल करने से स्किन फ्रेश बनी रहती है।
टोनर
क्लींजर के बाद स्किन केयर रूटीन में दूसरी चीज टोनर है जो बहुत जरूरी है। आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में टोनर को भी शामिल करना है। आपकी स्किन टाइप के हिसाब से टोनर की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए यह आपकी त्वचा के पीएच लेवल को मेंटेन रखना है।
सीरम
मानसून के मौसम में त्वचा पर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें इससे कई परेशानियां दूर हो जाती है। यह आपकी त्वचा पर एक लेयर बना देती है जो मानसून के समय में होने वाले त्वचा संबंधित परेशानियों से बचाता है।
सनस्क्रीन
सनस्क्रीन का नाम आता है तो महिलाओं को यह लगता है कि किसी केवल गर्मियों और सर्दियों में ही इस्तेमाल किया जाता है बल्कि ऐसा नहीं है। मानसून के मौसम में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन खरीदें अगर आप जेल बेस्ड सनस्क्रीन खरीदती है तो यह फायदेमंद होगा।
ब्लोटिंग पेपर
मानसून के मौसम में चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आता है जिसकी वजह से पिंपल और खुजली होने लगती है। ऐसे में आपको चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए ब्लोटिंग पेपर की जरूरत पड़ेगी। इससे आपको हल्के हाथों से चेहरे को डब-डब करके साफ करना है।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




