नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में अक्सर पुदीने का जूस पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह आपकी त्वचा संबंधी परेशानियों को झट से दूर कर देगा। अगर आप अपने चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों से लंबे समय से परेशान है तो पुदीना आपके लिए बेहद फायदेमंद है। अक्सर महिलाएं चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है लेकिन इनका कोई खास असर नहीं होता। बेहतर होगा कि आप भी घरेलू तरीके से पुदीने का फेस पैक बनाकर अपनी त्वचा का ख्याल रखें।
पुदीना और हल्दी
महिलाएं घरेलू चीजों से अपनी स्क्रीन का खास ध्यान रख सकते हैं इसके लिए आपको पुदीना और हल्दी की जरूरत है। पुदीना और हल्दी एक ऐसी चीज है जो हर घर में आसानी से मिल जाती है। अगर आप पुदीने और हल्दी का फेस पैक तैयार करके 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं तो इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं।
पुदीना और मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी चेहरे को ठंडक देता है गर्मी के मौसम में अगर आप पुदीने के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलकर इसका फेस पैक बनाएं तो आपको फायदा होगा। पुदीने की पत्तियों और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट तैयार कर लीजिए इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
क्या है पुदीने के फेस पैक का फायदा
पुदीने का फेस पैक अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचता है। अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं तो चेहरे से दाग-धब्बे दूर होने के साथ-साथ अन्य परेशानियां नहीं होती। पुदीने का फेस पैक आपके चेहरे को एकदम साफ सुथरा कर देगा। अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें तो आपकी त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




