नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो गई है। दोनों की शादी का रिसेप्शन 23 जून को रखा गया था। शादी में जहां सोनाक्षी ने अपनी मां की शादी की साड़ी और जूलरी को रिस्टाइल किया था, वहीं रिसेप्शन में उन्होंने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, इस साड़ी को उन्होंने बिंदी, सिंदूर, गजरा और ट्रेडिशनल जूलरी से कॉम्प्लिमेंट किया था।
रिसेप्शन में पहुंचे ये फिल्मी सितारे
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी बेहद ही नॉर्मल तरीके से की लेकिन मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया है। रिसेप्शन में सोनाक्षी के सास, ससुर, हुमा कुरैशी, शाकिब सलीम, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, अनिल कपूर, चंकी पांडे के साथ- साथ कई फिल्मी सितारे पहुंचे। बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ न्यूली वेड कपल ने भी पैपराजी को एक से बढ़कर एक खूबसूरत पोज दिए।
सोशल मीडिया पर मिल रहा है प्यार
सोनाक्षी और जहीर को शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग काफी प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। कपल के रिसेप्शन वाले लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। सोनाक्षी के रिसेप्शन की जो वीडियो वायरल हो रही है इसमें नई-नई झलकियां देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो को देखने के बाद से फैंस भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सोनाक्षी की शादी को लेकर जहां एक तरफ उथल-पुथल मची हुई थी वहीं अब परिवार से लेकर फैंस तक में खुशियों की लहर फैली हुई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




