नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिवाली की त्योहार की रौनक में हर किसी को अपनी त्वचा का दमकता और स्वस्थ दिखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर के झंझट से बचकर, नेचुरल और असरदार तरीका अपनाना चाहती हैं, तो घर पर बनाया गया चुकंदर स्क्रब आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन C और आयरन त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ टैनिंग हटाने और प्राकृतिक चमक लाने में मददगार होता है। यह स्क्रब न केवल डेड स्किन को हटाता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर त्वचा को ताजगी और निखार भी देता है।
चुकंदर स्क्रब बनाने का आसान तरीका’
सामग्री
चुकंदर – 1 मध्यम आकार का
चीनी – 1 बड़ा चम्मच
शहद – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस (वैकल्पिक) – 3-4 बूंदें
बनाने की विधि: सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस करें या पेस्ट बना लें। अब इसे एक कटोरी में निकालें। इसमें चीनी और शहद मिलाएं। यदि आपकी त्वचा पर नींबू सूट करता है तो कुछ बूंदें नींबू का रस भी डालें। आपका स्क्रब तैयार है।
स्क्रब का इस्तेमाल कैसे करें?
सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। फिर स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
स्क्रब के बाद की देखभाल
स्क्रब लगाने के बाद त्वचा को टोनर से ताजगी दें। फिर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड और मुलायम बनी रहे।
टिप:इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार लगाने से दिवाली तक आपकी त्वचा में निखार और चमक स्पष्ट दिखाई देगी। केमिकल युक्त उत्पादों से बचें और प्राकृतिक नुस्खों को अपनाएं ताकि आपकी त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत बनी रहे। इस दिवाली, चमकता चेहरा और स्वस्थ त्वचा के लिए अपनाएं यह घरेलू नुस्खा और पाएं नेचुरल ग्लो का उपहार।





