नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मेकअप महिलाओं के कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है खासकर लिपस्टिक मेकअप का खास हिस्सा होता है। यह महिलाओं का कॉन्फिडेंस बूस्टर माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपनी डार्क स्किन टोन को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती है कि किस तरह की लिपस्टिक इस्तेमाल करें। अगर आप भी लिपस्टिक शेड्स को लेकर कन्फ्यूज है तो यहां आपको काफी मदद मिल सकती है। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट लिपस्टिक के शेड को चुन सकती हैं। सांवले रंग पर किस तरह के लिपस्टिक परफेक्ट लगते हैं इसके बारे में जान लीजिए।
ऐसे चुने सही कलर
अगर आपको एक सही लिपस्टिक शेड चुनना है तो सबसे पहले आपको स्किन टाइप ध्यान रखना है। स्किन टाइप को पहचानने के लिए आपको अपनी नसों का रंग देखना है। अगर आपकी नशे हरी दिखाई दे रही है तो आपको बैंगनी या फिर ब्रिक रेड लिपस्टिक ट्राई करना चाहिए। इसके अलावा डार्क स्किन के लिए गुलाबी, कोरल बेस्ट शेड्स हैं।
सही तरीका
लिपस्टिक के बेस्ट शेड को चुनने के लिए सही तरीका है कि आप अपनी कलाई की त्वचा पर लिपस्टिक लगाकर देखें। इसके अलावा सही रंग चुनने के लिए आप लिपस्टिक शेड फाइंडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आप चाहे तो कैमरे या फिर फोटो पर लिपस्टिक का सेट ट्राई करें जो कलर मैच होता है वह अप्लाई करें।
इस तरह के शेड्स भी है बेहतर
लिपस्टिक के ट्रेंडी और लेटेस्ट शेड्स आपकी सांवली त्वचा पर खूब जचते हैं। डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं के लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ब्राउन, कोरल, टेराकोटा शेड, बेरीज और प्लम लिपस्टिक शेड्स काफी बेस्ट है। जब आप एक लिपस्टिक का शेड गलत चुनती है तो इससे आपका पूरा मेकअप लुक खराब हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने आउटफिट और स्किन टोन दोनों के हिसाब से लिपस्टिक का कलेक्शन रखें।





